मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। थाना विंध्याचल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, विंध्याचल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 1 अक्टूबर 2026 को नामजद अभियुक्त के विरुद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना विंध्याचल में मु0अ0सं0 278/2026 के तहत धारा 137(2), 87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल को निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में 4 अक्टूबर 2026 को उप निरीक्षक संतोष कुमार उपाध्याय पुलिस टीम के साथ विवेचनात्मक कार्रवाई में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले से संबंधित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र राम प्रकाश, निवासी नचनियाबीर, थाना विंध्याचल, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


