मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 15.09.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नातिन को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-210/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 04.10.2026 को उप निरीक्षक राणा प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त शनी पटेल पुत्र संजय पटेल निवासी ग्राम व्यासपुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया थाना कछवां पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


