•पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं की मिलेगी जानकारी
मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा के निर्देशानुसार रविवार, 1 नवंबर 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में होगा।
शिविर का उद्देश्य आमजन को विधिक सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़ना तथा विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से पात्र लोगों को विधिक सहायता एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों की सहभागिता रहने की संभावना है। आयोजन को लेकर सभी संबंधित लोगों से समय से पहुंचने की अपील की गई है।


