•अन्नप्राशन व गोदभराई संस्कार में शामिल होकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी
औरैया। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बिधूना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथावा एवं निवादा धांधू के खरगापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ने सहभागिता कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद किया।
इस दौरान आदर्श ठाकुर ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित अन्नप्राशन एवं गोदभराई संस्कार में भी सहभागिता की। उन्होंने माताओं और बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र में पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास को लेकर जागरूकता बढ़ती है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी। आदर्श ठाकुर ने कहा कि जनकल्याण से जुड़े कार्यों में क्षेत्रवासियों के साथ निरंतर संवाद और सहभागिता जारी रहेगी।


