रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। समाजवादी पार्टी के ‘बूथ विजय संकल्प अभियान’ के तहत मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी है। इसी क्रम में सदर बाजार स्थित सैनी नगर में सपा नेता अनिल अग्रवाल ने स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय निवासी रामदयाल सैनी, श्यामलाल, ओमप्रकाश सैनी और खेमचंद सैनी सहित अन्य लोगों ने अनिल अग्रवाल का साफा बांधकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अनिल अग्रवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों ने जो सम्मान और सहयोग दिया है, उससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। जनसंपर्क के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, सड़क, पेयजल और बिजली समेत जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोगों से चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ संवाद का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
जनसंपर्क अभियान में सपा नेता रमेश सैनी, ऋषि अग्निहोत्री, कपिल सैनी, पप्पू सैनी, ओमप्रकाश सैनी, निरंजन सैनी, लवकुश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

