कुड़वार, सुल्तानपुर। विकासखंड कुड़वार की ग्राम पंचायत सरैया पूरे बिसेन में सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री बाबिता तिवारी मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन और महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी कराई।
कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि मनोज तिवारी और सुपरवाइजर लक्ष्मी यादव की मौजूदगी रही। इस दौरान बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुधा तिवारी, श्यामा यादव, मीना तिवारी, सहायिका शकुंतला देवी, कंचन देवी, बिमला देवी, प्रधानाध्यापक अरविंद शर्मा, रामनिरंजन तिवारी, अंकित पाठक और शिवबहादुर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

