•हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: रंजना सिंह 2314 मतों के साथ दूसरे स्थान पर, अन्नपूर्णा को 738 मतों की बढ़त।
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद (एचसीबीए) के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 की मतगणना बुधवार को भी जारी रही। उपाध्यक्ष महिला के दो पदों के लिए हुई मतगणना में अन्नपूर्णा सिंह चंदेल ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए 3052 मत हासिल किए हैं। वह महिला उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में सबसे अधिक मत पाने वाली प्रत्याशी हैं। दूसरे स्थान पर रंजना (रंजना सिंह) को 2314 मत मिले हैं। इस तरह अन्नपूर्णा सिंह चंदेल ने दूसरे स्थान की प्रत्याशी से 738 मतों की बढ़त बना रखी है।
बुधवार को जारी मतगणना के आंकड़ों के मुताबिक अन्नपूर्णा सिंह चंदेल को 3052, रंजना सिंह को 2314, मंजू कुमारी (मंजू पांडेय महाक) को 2162, रीमा गुप्ता को 1589, हया रिजवी को 1519 और राखी कुमारी को 1142 मत मिले हैं। महिला उपाध्यक्ष पद के मतों में 54 मत अमान्य और 560 मत ब्लैंक रहे।
इससे पहले मंगलवार को हुई मतगणना में अन्नपूर्णा सिंह चंदेल को 2451 मत मिले थे। बुधवार की गिनती में उनके मतों में 601 मतों का इजाफा हुआ। वहीं रंजना सिंह के मत 1847 से बढ़कर 2314 हो गए हैं। इस तरह दोनों के बीच मतों का अंतर भी 604 से बढ़कर 738 हो गया।
पुरुष उपाध्यक्ष में शक्ति सिंह आगे
पुरुष उपाध्यक्ष के चार पदों के लिए 50 प्रत्याशी मैदान में हैं। बुधवार के आंकड़ों में शक्ति सिंह 1270 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। आशुतोष पांडेय को 1026, जितेंद्र सिंह को 891, अवनीश कुमार श्रीवास्तव को 865, कमलेश रतन यादव को 860 और अशोक कुमार गुप्ता को 848 मत मिले हैं। परवेज इकबाल अंसारी को 839, त्रिपुरारी पाल को 829, विनोद कुमार यादव को 815 और अमित कुमार को 741 मत मिले हैं।
मतगणना में अब तक 7527 मतपत्रों की गिनती दर्ज की गई है। पुरुष उपाध्यक्ष पद पर 395 मत अमान्य और 81 मत ब्लैंक रहे।
एचसीबीए चुनाव की मतगणना विभिन्न पदों के लिए चरणबद्ध तरीके से जारी है। बुधवार को जारी आंकड़ों में उपाध्यक्ष महिला पद पर अन्नपूर्णा सिंह चंदेल की बढ़त कायम रही।


