रिपोर्ट:- विजय नागपाल। मथुरा। इस्कॉन कृष्णा नगर, मथुरा के तत्वावधान में 16 जुलाई (गुरुवार) को भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष भी देश-विदेश सहित विभिन्न राज्यों और आसपास के जनपदों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन का मुख्य कार्यक्रम राधा ऑर्किड, मथुरा में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे भजन-कीर्तन से होगी। इसके बाद अतिथियों का स्वागत, लंच प्रसादम, भगवान श्री जगन्नाथ का स्वागत, छप्पन भोग अर्पण तथा महाआरती का आयोजन किया…
Author: P.K. Rastogi
लखनऊ। यातायात पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बीमा अस्पताल के पास ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। यह अभियान पुलिस उपायुक्त (यातायात) रवीना त्यागी के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिसकर्मी फकीर आलम एवं अनिल कुमार ने बताया कि शहर में लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद कई वाहन चालक तेज गति से वाहन चला रहे हैं। ऐसे चालकों के विरुद्ध टू-व्हीलर इंटरसेप्टर एवं स्पीड डिटेक्शन मशीन की सहायता से ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों को अभी भी यह जानकारी नहीं है कि इंटरसेप्टर वाहन द्वारा उनकी…
👉 अधिकारीगण संदर्भाें का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित-डीएम। 👉 अपेक्षित कार्यवाही करते हुये ससमय लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय-डीएम। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0, कर-करेत्तर एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण की विभागवार विस्तृत समीक्षा की…
•त्याग व ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे चंद्रभानु गुप्ता : अभिनव अग्रवाल नजीबाबाद। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा वैश्य शिरोमणि पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्ता जी की 125 वीं जयंती मनाई गई। संगठन के सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा संगठन द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि चंद्रभानु गुप्ता जी उत्तर प्रदेश के एक अत्यंत प्रभावशाली और कद्दावर राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। राजनीति में आने से पहले, वे एक स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद में प्रस्तावित विकास कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नगर के विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में शासन को विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक जानकारियां जुटाना था। निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सड़क अवसंरचना को नई मजबूती देने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में लखनऊ में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब केवल ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि नॉर्थ-साउथ कनेक्टिविटी को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क प्रदेश…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर नव-प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया तथा नई जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर अपने संकल्प से अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा जनसेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहें। मुख्यमंत्री…
के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश द्वारा बरसात के मौसम मे सम्भावित बाढ़ से सुरक्षा के दृष्टिगत मेंहदावल तहसील में राप्ती नदी के दायें तट पर निर्मित करमैनी-बेलौली तटबंध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा ड्रेनेज खण्ड-2 संतकबीरनगर के नियंत्रणाधीन करमैनी बेलौली तटबंध पर चलित नई बाढ़ परियोजना एव बाढ़ पूर्व तैयारी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने तटबंध के बाढ़ चौक़ी नवगों, बढ़या ठाठर एवम् बेलौली के स्टोर पर्याप्त मात्रा में खाली सीमेंट की बोरी, नायलन क्रैट, ब्रिक रोरा एवम् फ़िल्टर मटेरियल के रुप में गिट्टी ,मोरंग इत्यादि…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद में संचालित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने वृहद स्तर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग एवं जनपद के नोडल अधिकारी (वृक्षारोपण) एम.पी. अग्रवाल ने कामर में स्थापित लाडली वन में पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा तथा जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने भी पौधे लगाए। मथुरा-वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा ने वृंदावन स्थित वनभूमि में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत वृहद पौधरोपण किया। उनके साथ उप…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्री जगन्नाथ रथयात्रा-2026 के आयोजन को लेकर मंगलवार, 14 जुलाई को इस्कॉन कृष्ण नगर में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे इस्कॉन कृष्ण नगर (दीपा नृसिंह होम के निकट) में होगा। आयोजकों के अनुसार प्रेस वार्ता के दौरान श्री जगन्नाथ रथयात्रा-2026 की रूपरेखा, यात्रा मार्ग, विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा आयोजन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की जाएगी। आयोजन समिति ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से प्रेस वार्ता में उपस्थित होकर कार्यक्रम का समाचार संकलन एवं प्रकाशन करने का अनुरोध…

