Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: विजय नागपाल. मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को लेकर हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि वह न्यायालय के बाहर आपसी सहमति से विवाद का समाधान चाहता है। हिंदू पक्ष के अनुसार, वह समझौते के तहत 10 एकड़ भूमि और मस्जिद निर्माण का खर्च वहन करने के लिए भी तैयार है।हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष अनुमति याचिकाओं (एसएलपी) पर सुनवाई के दौरान पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से समझौते का प्रयास करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद निर्धारित तिथि पर मुस्लिम पक्ष लोक अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद की गोवर्धन विधानसभा (83) के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान वे ऊमरी एवं वाटी गांव के शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात नगला देवियां गांव में आयोजित रस्म पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद बछगांव में हाल ही में हुए सड़क…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख नगर के मोहल्ला चंदूपुर, वार्ड संख्या-21 में सोमवार सुबह लगभग 6:00 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरे दिन बीत जाने के बावजूद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय उन्होंने कई बार मिश्रिख पावर हाउस के संबंधित अधिकारियों, जेई संतोष तथा एसडीओ से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठाया गया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। क्षेत्र में समाचार संकलन के दौरान स्थानीय…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के प्रथम ब्रज क्षेत्र आगमन पर रविवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय में ब्रज क्षेत्र के सभी 19 अध्यक्षों के साथ कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने जो श्याम का नहीं, वो मेरे काम का नहीं तथा अबकी बारी बाँके बिहारी के नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इससे पूर्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष दीपक गोला के…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन और मातृ सम्मान से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को केडी विश्वविद्यालय, केडी डेंटल कॉलेज, राजीव एकेडमी सहित आर.के. ग्रुप के सभी शिक्षण संस्थानों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल, डॉ. वी.पी. पांडेय, डॉ. मंजू पांडेय, डॉ. अचल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना जितना आवश्यक…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रील प्रभुपाद, गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय के ऐसे संत जिनका नाम दुनिया धर्म में सनातन धर्म की ध्वजा को स्थापित करने के लिए लिया जाता है। उन्होंने 14 बार विश्व भ्रमण कर दुनिया भर में 800 इस्कान मंदिर स्थापित किये। उनके हरे कृष्णा अभियान ने विदेशियों को सनातन संस्कृति से जोड़ा। उनके कदम जहां-जहां पड़े, वहां-वहां हरे रामा-हरेकृष्णा मंत्र गुंजायमान हो उठा। अभय चरण डे यानी अभय चरणाविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद को श्रील प्रभुपाद के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म कोलकाता में सितंबर 1896 में हुआ। उन्होंने 1959 में सन्यास लिया और वृंदावन में…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा की वार्डन पोस्ट संख्या-1 के तत्वावधान में यमुना टर्मिनल दामोदर पुरा का यमुना घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा के उपनियंत्रक, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित कश्मीर सिंह के कुशल नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पर्यावरण संरक्षण का पावन संदेश देते हुए मंदिर परिसर और घाट क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार और औषधीय पौधे रोपे गए। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों एवं स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए पोस्ट वार्डन व मास्टर ट्रेनर…

Read More

•हरि सिंह बबलू बने पूर्वांचल के प्रदेश उपाध्यक्ष, इंद्रपाल सिंह सैंकी को मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी। बस्ती। ब्लॉक रोड स्थित एक स्थानीय होटल में रविवार को उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, समाजहित के कार्यों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से हरि सिंह बबलू को पूर्वांचल का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा इंद्रपाल सिंह सैंकी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर उपस्थित सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हरविंदर सिंह…

Read More

रिपोर्ट: अजमत अली। कुदरहा (बस्ती)। नगर पंचायत गायघाट में राम-जानकी मंदिर न्यास की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एक ओर प्लाटिंग पक्ष सिविल कोर्ट के यथास्थिति (स्टे) आदेश का हवाला देते हुए पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर राम-जानकी मंदिर न्यास के पदाधिकारी और स्थानीय लोग राजस्व अभिलेखों के आधार पर उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रविवार को क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए…

Read More

•USDT के जरिए चीन तक भेजी जा रही थी ठगी की रकम। लखनऊ। उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन CY-VAJRA के तहत कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह देशभर में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) के माध्यम से इकट्ठा कर उसे USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में परिवर्तित करता था और बाद में विदेशी, विशेष रूप से चीनी साइबर अपराधियों के डिजिटल वॉलेट में…

Read More