रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के संयोजन में रविवार प्रातः बीएसए महाविद्यालय, मथुरा में भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति (रजि.) मथुरा के सहयोग से महावृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति (रजि.) मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पंडित रामगोपाल शर्मा रहे। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों, बीएसए महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स तथा छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर 251 पौधों का रोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कदम, अर्जुन, जामुन, अमरूद, करौंदा, नींबू सहित छायादार एवं ऑक्सीजन प्रदान करने वाले…
Author: P.K. Rastogi
प्रयागराज। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय, प्रयागराज परिसर में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश कुमार मयंक, विनोद कुमार चौरसिया,…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। रविवार को मेंहदावल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कॉलेज के सभागार में वन विभाग, संत कबीर नगर के तत्वावधान में सघन वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत ‘हरित वसुंधरा वृक्षारोपण संकल्प महाअभियान (312 विधानसभा मेंहदावल)’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं पर्यावरण प्रहरियों को पौधे भेंट कर अधिक से अधिक पौधे…
👉 मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक मेंहदावल व डीएम द्वारा पौध रोपित कर वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का किया गया शुभारम्भ। 👉 पर्यावरण की रक्षा, प्रदूषण की रोकथाम तथा जनपद को हरियालीयुक्त बनाने के लिए सभी अभिभावक, माताएं व बहनें अधिक से अधिक करे वृक्षारोपण-मा0 मुख्य अतिथि। 👉 हर व्यक्ति अपने शुभ अवसरों एवं त्योहारों पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ पर अपने घरों, तालाबों व खेतों में अवश्य रोपित करे एक पौधा-मा0 मुख्य अतिथि। 👉 जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत आज 29.78 पौधा रोपित किया गया। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। मा0 उपाध्यक्ष, उ0प्र0…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील मांट के विकास खंड नौहझील के अंतर्गत बघर्रा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गर्मी एवं वर्षा/बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए गौवंश को गर्मी से बचाव के उपायों तथा वर्षा के दौरान विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में संचालित व्यवस्थाओं, रख-रखाव और गौवंशों की देखभाल की स्थिति का गहनता से जायजा लिया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शेड की स्थिति, स्वच्छता, पेयजल, हरा-चारा, भूसा भंडारण और पोषण की उपलब्धता की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने गौवंशों के नियमित…
रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। मिश्रिख। नगर में लगातार बनी बिजली कटौती और आपूर्ति व्यवस्था की अव्यवस्था से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। उमस भरी गर्मी के बीच लगातार बिजली बाधित रहने से आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारी और दुकानदार भी परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि बिजली न रहने के कारण ग्राहक दुकानों पर कम आ रहे हैं, जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और पावर हाउस के सरकारी नंबरों पर फोन किया जाता है, लेकिन अधिकांश समय फोन…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा मिश्रिख (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद मिश्रिख के मोहल्ला खाकी सराय, वार्ड नंबर-4 में स्थापित हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट में करंट उतरने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईमास्ट लाइट के समीप लगे सरकारी हैंडपंप में भी करंट आने की आशंका बनी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने समय रहते हाईमास्ट लाइट की तकनीकी जांच कराकर दोष दूर कराने की मांग की है,…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। कांती देवी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, मथुरा की पीजी छात्रा डॉ. ऋचा ज्योतिभूषण तिवारी ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ की एमडी (पीडियाट्रिक्स) परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें 15 जुलाई को आयोजित विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय की मेरिट सूची के अनुसार, एमडी (पीडियाट्रिक्स) विषय में डॉ. ऋचा तिवारी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, इस विषय का रजत पदक (सिल्वर मेडल) डॉ. प्रज्ञा माहेश्वरी को प्रदान किया जाएगा।…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। धार्मिक नगर में आने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए वर्ष 2022 में 50 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया। इन बसों का शहरवासियों को कम और गोवर्धन-बरसाना जैसे ग्रामीण अंचलीय क्षेत्र के लिए जाने वालों को अधिक हुआ। अब प्रदेश सरकार ने जल्द ही मथुरा नगरी में 50 और नई-बसों के संचालन की योजना तैयार की है। जनपद में समय समय पर होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की लाखों की भीड़ को गंभीरता लिया है। सरकार ने मथुरा को प्रदेश के उन 18 शहरों में शामिल किया है, जहां…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। पुलिस लाइन स्थित कैनरा बैंक गार्ड रूम में शनिवार शाम एक मुख्य आरक्षी की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू करा दी। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7:40 बजे कैनरा बैंक गार्ड में तैनात मुख्य आरक्षी योगेन्द्र कुमार ने सूचना दी कि गार्ड रूम में अकेले मौजूद मुख्य आरक्षी अजीत कुमार के कमरे से फायरिंग की आवाज आई। मौके पर पहुंचने पर अजीत कुमार घायल अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल जिला…

