Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि शादी अनुदान योजना के तहत 330 पात्र आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि, इन 330 लाभार्थियों को 20,000 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से कुल 66.00 लाख रुपये का भुगतान ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में…

Read More

के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों से अद्यतन जानकारी लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में यूरिया का स्टॉक 19067 मेट्रिक टन डीएपी 5174 मेट्रिक टन और एन पीके 2952 मेट्रिक टन उपलब्ध है जिसमें यूरिया डीएपी एनपीके क्रमशः 13390 मेट्रिक टन…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा/अयोध्या। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चोरी की घटना को लेकर इरा इंडिया के प्रधान संपादक माता प्रसाद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक रूप से हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एक विस्तृत सुझाव जारी करते हुए कहा कि इस प्रकरण पर सरकार को पारदर्शी एवं ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे। माता प्रसाद शर्मा ने अपने सुझाव में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग कर नए सिरे से ट्रस्ट के गठन की मांग की है। उनका कहना है कि नए ट्रस्ट में चारों जगद्गुरु…

Read More

मथुरा। प्रधानमंत्री के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान एवं मुख्यमंत्री के “वृक्षारोपण महाभियान-2026” के तहत जनपद में नवाचार के रूप में ‘लाडली वन–आओ लौटाएं ब्रज की हरियाली’ अभियान का शुभारंभ गुरुवार को विकासखंड फरह की ग्राम पंचायत बरारी से किया गया। अभियान के तहत जनपद की 101 ग्राम पंचायतों में मियावाकी पद्धति से लाडली वन विकसित किए जाएंगे। बरारी में आयोजित कार्यक्रम में बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता तथा प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) वेंकट श्रीकर पटेल की उपस्थिति में 1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 3000 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्ष की मासूम बेटी के साथ हुई हैवानियत के विरोध में मथुरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में विकास मार्केट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर एवं मौन धारण कर मासूम बेटी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए तुरंत न्याय दिलाने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई दिल दहला देने वाली हैवानियत की घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है पांच दिनों तक 32 दरिंदों ने रेप किया गया। 13 साल…

Read More

•नवागत खंड शिक्षाधिकारी का स्वागत और विदाई का हुआ आयोजन रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई चौमुहाँ के प्रतिनिधिमण्डल ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर व विभिन्न शैक्षिक समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया। साथ ही पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी व वरिष्ठ डायट प्रवक्ता प्रयागराज कैलाश प्रसाद शुक्ला का विदाई सम्मान समारोह भी किया गया। जिसमें नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, खण्ड विकास भूदेव प्रसाद लवानिया, खण्ड शिक्षा अधिकारी राया दिनेश चंद त्रिपाठी का भी स्वागत किया गया। नवागत खण्ड विकास अधिकारी भूदेव…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। उत्तर प्रदेश के राशन डीलरों (कोटेदारों) की विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन (एआईएफएसडीए) उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल की खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का माहौल सकारात्मक रहा, लेकिन कोटेदारों की प्रमुख मांग लाभांश (कमीशन) बढ़ाने अथवा न्यूनतम मासिक आय सुनिश्चित करने के मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन सकी। मंत्री ने अगले पखवाड़े में दोबारा बैठक कर विस्तृत चर्चा करने का आश्वासन दिया। संगठन के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह ने बैठक में कोटेदारों की समस्याओं को विस्तार से…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मछरेहटा (सीतापुर)। दिव्यांग विकास सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार आजाद एवं राष्ट्रीय सचिव अनूप कुमार राजवंशी ने थाना अध्यक्ष मछरेहटा रजनीश कुमार वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा, सम्मान, सुगम सुविधाएं एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव अनूप कुमार राजवंशी ने थाना अध्यक्ष के कार्यों एवं नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनसे मिलकर सकारात्मक अनुभव प्राप्त हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष कलू अहमद ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। इस अवसर…

Read More

मथुरा/वृंदावन। वृंदावन स्थित पांच मंजिला ‘भक्तमाल कुंज गेस्ट हाउस’ में बीते कल शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय गेस्ट हाउस में महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से आए श्रद्धालु ठहरे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद जनपद…

Read More

रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। विश्व प्रसिद्ध दधीचि कुंड तीर्थ में गुरुवार को हजारों मछलियां मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुंड में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां दिखाई देने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने गहरी चिंता जताई। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने कुंड से मृत मछलियों को निकालने का कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों एवं तीर्थ के प्रधान पुजारी राहुल शर्मा ने बताया कि यह समस्या पहली बार नहीं हुई है। उनके अनुसार प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में कुंड के पानी में ऑक्सीजन की कमी होने से बड़ी संख्या में मछलियों…

Read More