Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की वजीरगंज पुलिस ने करीब दो दशक से फरार चल रहे एक वारंटी को हरदोई से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। चोरी और चोरी का माल रखने के मामले में वांछित आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के साथ ही उद्घोषणा और कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी, लेकिन वह लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट/एटीएस, लखनऊ द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में थाना वजीरगंज पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के…

Read More

•एकजुटता पर जोर, सम्मानित हुई विभूतियां। बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण, व्यापारी सम्मान एवं पत्रकार सम्मान समारोह मंगलवार को हाईवे स्थित एक होटल के सभागार में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी समुदाय किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर व्यापारी हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम…

Read More

बस्ती। नगर पंचायत मुण्डेरवा क्षेत्र के वीर सपूत अग्निवीर नरेंद्र कुमार यादव के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के लिए पहल सोशल वेलफेयर एण्ड एजूकेशनल सोसायटी के संस्थापक मनीष मिश्रा उनके पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने शहीद अग्निवीर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूरा राष्ट्र उनके प्रति सदैव ऋणी रहेगा। मनीष मिश्रा ने दिवंगत अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए…

Read More

लखनऊ/मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंध्य मंडल के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही जनपदों की सभी प्रस्तावित सड़क एवं पुल परियोजनाओं के विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर 15 जुलाई तक शासन को भेजे जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पात्र परियोजनाओं को 15 जुलाई तक स्वीकृति प्रदान कर 15 अगस्त तक निर्माण कार्यों के लिए धनराशि जारी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री मीरजापुर में आयोजित समीक्षा बैठक में विंध्य मंडल के तीनों जिलों में लोक निर्माण विभाग की चल रही परियोजनाओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नई सड़क एवं सेतु योजनाओं…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मछरेहटा (सीतापुर)। मछरेहटा थाना क्षेत्र में बीते दिवस उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी के मायके से वापस न आने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने की बात कहने लगा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी अनुभव यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी देर तक युवक को समझाया-बुझाया और धैर्यपूर्वक बातचीत कर उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। टावर से नीचे उतरने के बाद अधिकारियों ने…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। विकास खंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत आंट में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में साफ-सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उनका कहना है कि एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर आंट ग्राम पंचायत में इस अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए जिलाधिकारी…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मांट (मथुरा)। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के अवसर पर मांट ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली योजना की जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये की धनराशि हस्तांतरण तथा उत्तर प्रदेश सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए महत्वपूर्ण एमओयू की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं श्री बृज आदर्श इंटर कॉलेज, मांट के प्रधानाचार्य डॉ. देव प्रकाश, तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता,…

Read More

लखनऊ/आगरा। आय से अधिक संपत्ति के मामले में उत्तर प्रदेश विजिलेंस टीम ने परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर बड़ी कार्रवाई की। तलाशी के दौरान टीम को भारी मात्रा में नकदी, सोना, चांदी और अन्य कीमती आभूषण बरामद हुए। विजिलेंस जांच में आवास से करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, हीरे तथा अन्य बहुमूल्य आभूषण मिले हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार बरामद सोना, चांदी और आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। खंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार का स्थानांतरण नौहझील होने पर स्थानीय शिक्षकों द्वारा बीआरसी बलदेव पर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा बीईओ को फूल-माला, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर विदाई दी गई। इस अवसर पर बीईओ कौशल कुमार ने कहा कि बलदेव का कार्यकाल सदैव याद रहेगा।पुनः सेवा का अवसर मिला तो अवश्य आऊंगा।वक्ताओं ने खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, और शिक्षा के स्तर को सुधारने में उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर एआरपी गीता रावत, डॉ.जगदीश पाठक,सुजीत वर्मा,योगेश चौधरी,विश्वेन्द्र सिंह,राजकुमार,करतार सिंह,पंकज,कर्मवीर सिंह,जितेंद्र सिंह,शैलेन्द्र…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व प्रशासन, राजस्व वाद, राजस्व वसूली, आईजीआरएस संदर्भों एवं विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं न्यायिक अधिकारियों को अधिवक्ताओं से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पुराना राजस्व वाद अनावश्यक रूप से लंबित न रहे तथा पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। साथ ही धारा-80, धारा-24, धारा-116 एवं धारा-34…

Read More