Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » वृंदावन में भक्ति और संस्कृति के संगम के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य समापन।

    वृंदावन में भक्ति और संस्कृति के संगम के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य समापन।

    Sandeep ShuklaBy Sandeep ShuklaSeptember 8, 2026
    •निखिल नंदा ने परिवार संग लिया उत्सव में भाग, नंद उत्सव और दही हांडी ने बांधा समां।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा/वृंदावन। श्रीधाम वृंदावन स्थित ठाकुर श्री राधा नील माधव जी महाराज मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2026 का भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्सव में सहभागिता की।

    समापन समारोह में उद्योगपति एवं बॉलीवुड निर्माता निखिल नंदा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मनमीत नंदा, आईएएस, अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार तथा माता श्रीमती सुषमा नंदा के साथ विशेष रूप से शामिल हुए। उनके पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

    समापन दिवस पर आयोजित नंद उत्सव और दही हांडी कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। संकीर्तन, भजन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर कृष्णमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    वृंदावन में आध्यात्मिकता जीवन का हिस्सा : निखिल नंदा

    बॉलीवुड निर्माता एवं उद्योगपति निखिल नंदा ने कहा कि वृंदावन की विशेषता यह है कि यहां आध्यात्मिकता केवल मंदिरों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि जीवन का हिस्सा बन जाती है। परिवार के साथ जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उपस्थित होकर श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति को देखना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि परंपराएं तभी मजबूत होती हैं, जब उन्हें मिलकर मनाया जाए और उनके मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जाए।

    श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संकल्प जरूरी : प्रणव अवस्थी

    महाराज श्री प्रणव अवस्थी ने कहा कि श्रीकृष्ण का अवतरण संदेश देता है कि जब-जब धर्म और सत्य की परीक्षा होती है, तब धर्म की शक्ति को जागृत होना पड़ता है। जन्माष्टमी तभी सार्थक है, जब भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमारे आचरण में दिखाई दें और हम सेवा, करुणा, अनुशासन एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लें

    उन्होंने कहा कि महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति वृंदावन की कृष्ण भक्ति की जीवंतता और अटूट आस्था को दर्शाती है।

    तीन दिनों तक हुए विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

    तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान यज्ञ, श्रीकृष्ण कथा, संकीर्तन, महाभिषेक, बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नंद उत्सव, दही हांडी और महाप्रसाद सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों, भजनों और संकीर्तन से गूंजता रहा।

    मंदिर प्रबंधन एवं महाराज श्री प्रणव अवस्थी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी विशिष्ट अतिथियों, संतों, श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सनातन परंपरा, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

    समापन अवसर पर भारत सहित संपूर्ण विश्व में शांति, सद्भाव, समृद्धि एवं मानव कल्याण की कामना की गई और ठाकुर श्री राधा नील माधव जी महाराज के चरणों में प्रार्थना अर्पित की गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव, 208 भैया-बहन बने राधा-कृष्ण।
    Next Article गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा।
    Sandeep Shukla
    • Website

    Related Posts

    लाभांश बढ़ने पर कोटेदार संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

    September 8, 2026

    जनपद में UIDAI आधार सेवा केंद्र संचालित, एक ही छत के नीचे आधार से संबंधित समस्त सुविधाएं होंगी उपलब्ध, समस्याओं का हो सकेगा निस्तारण।

    September 8, 2026

    सामान्य वर्ग ने उठाई आरक्षण में बदलाव की आवाज; राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    लाभांश बढ़ने पर कोटेदार संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

    By P.K. RastogiSeptember 8, 20260

    ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति क्विंटल किए जाने पर जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा धन्यवाद…

    जनपद में UIDAI आधार सेवा केंद्र संचालित, एक ही छत के नीचे आधार से संबंधित समस्त सुविधाएं होंगी उपलब्ध, समस्याओं का हो सकेगा निस्तारण।

    September 8, 2026

    सामान्य वर्ग ने उठाई आरक्षण में बदलाव की आवाज; राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    September 8, 2026

    गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा।

    September 8, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    लाभांश बढ़ने पर कोटेदार संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

    September 8, 2026

    जनपद में UIDAI आधार सेवा केंद्र संचालित, एक ही छत के नीचे आधार से संबंधित समस्त सुविधाएं होंगी उपलब्ध, समस्याओं का हो सकेगा निस्तारण।

    September 8, 2026

    सामान्य वर्ग ने उठाई आरक्षण में बदलाव की आवाज; राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    September 8, 2026

    गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा।

    September 8, 2026
    Most Popular

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202627

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    September 7, 202624
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.