मोतिगरपुर/सुल्तानपुर। लखनऊ-बलिया हाइवे पर बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लपटा गांव के पास हुई। पुलिस ने पिकअप और बाइक के साथ पिकअप सवार 3 लोगों को कब्जे में लेकर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के करौंदी निवासी अमर बहादुर प्रजापति पुत्र रामतीरथ (30 वर्ष), अपनी मां ममता देवी (55 वर्ष) को मोतिगरपुर में दवा दिलाने जा रहा था। दोपहर करीब 12रू30 बजे जब वे लखनऊ-बलिया हाइवे पर स्थित…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय। महराजगंज। जिले के निचलौल क्षेत्र को औद्योगिक और पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने झुलनीपुर में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल एस्टेट, दर्जिनिया ताल और नारायणी नदी के टेलफाल का निरीक्षण कर विकास की संभावनाओं का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। प्रस्तावित इंडस्ट्रियल एस्टेट में पहले चरण में कम्पोस्ट और बायोगैस प्लांट स्थापित करने की योजना है, जिससे किसानों की पराली का बेहतर उपयोग होगा, अतिरिक्त आय बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।…
रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी एवं अनियमितताओं के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी, सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में आज नौगढ़ तहसील प्रांगण से हनुमान मंदिर तक “सद्बुद्धि यात्रा” निकाली गई। यात्रा में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। सद्बुद्धि यात्रा का समापन हनुमान…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। मिश्रिख तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने रिश्वत मांगने के आरोप में एक लेखपाल के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबन के निर्देश दिए। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कराने के आदेश भी जारी किए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक किसान परिवार के युवक ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उसके पिता की वरासत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था, लेकिन संबंधित लेखपाल ने आवेदन निरस्त कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि वरासत दर्ज करने के नाम पर लेखपाल ने तीन हजार रुपये…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौकरी की तैयारी कर रहे नौ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी युवक मॉर्निंग रन के दौरान गोवर्धन रोड पर दौड़ लगा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार…
रिपोर्ट: अजमत अली। कुदरहा (बस्ती)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन को एक सप्ताह तक मनाए जाने के अवसर पर महादेवा विधानसभा 311 की भावी प्रत्याशी गीता भारती के नेतृत्व में एक अनूठी और पर्यावरण-हितैषी पहल की गई। कुदरहा विकास खंड के ग्राम मुरादपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो का जन्मदिन बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश: वितरित किए 53 पौधेअखिलेश यादव के 53वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में गीता भारती ने ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कुल 53 फलदार…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। बीते सोमवार को फॉलोअप कार्यशाला में उद्यमियों, व्यापारियों और स्वयंसेवकों ने स्वच्छ ब्रज के लिए अपने सुझाव दिए।नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राजीव ब्रजवासी ने कहा कि स्वच्छता संकल्प को व्यवहार में उतारना जरूरी है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में कूड़ा फैलाने और जलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। नेशनल चैंबर के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश बजाज ने जल निकासी, सफाई व्यवस्था और नालों पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए टेक्सटाइल उद्योगों से कपड़े के थैले उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। उद्यमी पवन चतुर्वेदी ने जनसहभागिता बढ़ाने और यमुना संरक्षण पर जोर दिया। पूर्व…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ‘हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ महाअभियान के तहत फॉलोअप कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें उद्यमियों, व्यापारियों और स्वयंसेवकों ने स्वच्छ ब्रज के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ब्रज भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पावन घर है। यहां गंदगी फैलाना केवल अस्वच्छता नहीं, बल्कि आस्था के प्रति असभ्य आचरण है। उन्होंने कहा कि मथुरा को देश और प्रदेश के सामने स्वच्छता का आदर्श प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर मिला है। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री के मथुरा…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव। हाल ही में एसएसपी मथुरा द्वारा एसएसआई वृंदावन अभय कुमार शर्मा को थाना बलदेव का थानाध्यक्ष बनाया गया है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त को बढ़ाया जाएगा। थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य आम जनता में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल बनाना है। थाने में आने वाले परिवादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका समय पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि थाना…
•4 दिन में कार्रवाई न होने पर गोवर्धन तहसील में अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी।•राधाकुण्ड जलभराव, अड़ींग में दूषित पेयजल और सिंगापट्टी में बंद नाली को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा। रिपोर्ट: विजय नागपाल। गोवर्धन (मथुरा): बीते दिवस तहसील कार्यालय गोवर्धन में आयोजित ‘तहसील दिवस’ के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार नैन के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने क्षेत्र की गंभीर और लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई। संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने एडीएम प्रशासन (ADM Administration) की मुख्य मौजूदगी में, उपजिलाधिकारी (SDM) गोवर्धन एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष…

