•स्व. प्रेमवती पांडेय एवं स्व. केशव देव पांडेय की पुण्य स्मृति में निर्मित, श्रद्धालुओं के लिए 8 सुसज्जित कक्षों की सौगात रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव (मथुरा)। ब्रजभूमि के पावन तीर्थ श्री दाऊजी महाराज मंदिर, बलदेव स्थित भागवत भवन के द्वितीय तल पर श्रद्धा, सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश करते हुए ‘सेवा सदन’ का भव्य लोकार्पण किया गया। यह सेवा सदन स्वर्गीय प्रेमवती पांडेय एवं स्वर्गीय केशव देव पांडेय की पुण्य स्मृति में निर्मित कराया गया है। इसके माध्यम से दूर-दराज से आने वाले तीर्थ यात्रियों को ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सेवा सदन के अंतर्गत आठ…
Author: P.K. Rastogi
-आईआईटी कानपुर में आयोजित एनपीटीईएल एसपीओसी फेलिसिटेशन कार्यशाला में मिला संभावना सम्मान। अलीगढ़ से सौरभ पाठक की रिपोर्ट। अलीगढ़। डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए मंगलायतन विश्वविद्यालय ने एक और राष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम की है। विश्वविद्यालय को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर में आयोजित स्वयं–एनपीटीईएल समन्वयक सम्मान कार्यशाला में प्रतिष्ठित संभावना सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्वविद्यालय को स्वयं–एनपीटीईएल के मूक ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के प्रभावी संचालन, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता तथा ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यशाला में उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। वृन्दावन। छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम के सभागार में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारम्भ हुआ।महोत्सव का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साध्वी ऋतंभरा “दीदी मां” , श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य परम्परा संवाहक स्वामी रामदेवानंद सरस्वती महाराज एवं प्रख्यात संत स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज आदि ने श्रीमद्भागवत ग्रंथ का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इससे पूर्व श्रीराधा कृष्ण मन्दिर से कथा स्थल तक गाजे-बाजे के मध्य श्रीमद्भागवतजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें असंख्य महिलाएं पीत वस्त्र पहने, सिर पर मंगल कलश धारण किए चल रही…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधानों के स्थान पर प्रशासक नियुक्त किए जाने के राज्य सरकार के निर्णय दिनांक 25/05/2026!को चुनौती देने वाली जनहित याचिका (PIL) पर आज माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ में विस्तृत सुनवाई हुई।यह जनहित याचिका एडवोकेट संजय कुमार शर्मा द्वारा स्वयं (इन पर्सन) प्रस्तुत की गई है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि ग्राम प्रधानों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति संविधान के 73वें संशोधन, पंचायत राज व्यवस्था तथा संबंधित वैधानिक प्रावधानों के विपरीत है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होती है। सुनवाई के उपरांत माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजन रॉय…
लखनऊ। राजधानी लखनऊ की नाका हिण्डोला पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का कथित रूप से शारीरिक शोषण करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 को पीड़िता ने थाना नाका हिण्डोला में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अहमदाबाद निवासी एजाज मिर्जा ने उससे…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर और उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामलों की निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में ट्रस्ट के शीर्ष प्रबंधकों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें। मायावती ने सामाजिक माध्यम पर जारी अपने बयान में कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे में कथित चोरी और गबन का मामला चर्चा में है। उनका कहना है…
•जल संरक्षण एवं जल अधिकार के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर करेगी कार्य •युवा विकास समिति, बस्ती बनी ब्लू कम्युनिटी की सदस्य, कार्यालय में मनाया गया खुशी का उत्सव बस्ती: जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था युवा विकास समिति, बस्ती ने जल संरक्षण और जल अधिकार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय ब्लू कम्युनिटी नेटवर्क की सदस्यता प्राप्त कर ली है। इस वैश्विक संस्था के सभी मानकों पर खरे उतरने पर ब्लू कम्युनिटी से जुड़े रोलैंड ब्रूनर द्वारा सर्टिफिकेट भी जारी किया गया है. इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्था के मिश्रौलिया स्थित प्रधान कार्यालय पर स्टाफ एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे…
बस्ती। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत पर बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे ने बताया कि सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को 5 प्रतिशत अंशदान स्वयं वहन करना होगा। योजना के तहत सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को…
बस्ती। भारत सरकार ने वर्ष 2026 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे, जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं, वे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी या उनके अभिभावक भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://award.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को मथुरा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का शुभारंभ भूतेश्वर स्थित श्रीजी बाबा आश्रम हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ और समापन श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार पर हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि…

