बरेली। उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद तथा अजय टम्टा के साथ वर्चुअल माध्यम से टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा के शाहजहांपुर तक विस्तार का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नांदेड के धार्मिक महत्व और यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग…
Author: P.K. Rastogi
•डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़े के तहत भाजपा ने प्रशिक्षित बूथ अध्यक्षों को वितरित किए प्रमाण-पत्र। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़े के अंतर्गत महानगर के सभी 12 मंडलों में बूथ अध्यक्षों का डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले बूथ अध्यक्षों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उन्हें संगठनात्मक दायित्वों के प्रति और अधिक सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया। धौली प्याऊ मंडल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने डिजिटल प्रशिक्षण पूर्ण करने…
•बेलपत्र व ताल मखाने की विशेष माला पहनाकर किया अभिनंदन, गौ संरक्षण व गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए जनजागरण का किया आह्वान। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। महर्षि दधीचि की पावन तपोभूमि मिश्रिख पहुंचने पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। नहर चौराहे पर कांग्रेस नेता संतोष भार्गव ‘सत्या’ के नेतृत्व में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर संतोष भार्गव ‘सत्या’ ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बेलपत्र एवं ताल मखाने से विशेष रूप से तैयार की गई माला पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने जयघोष…
•विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्कूल चलो अभियान फेज-2 का भव्य शुभारंभ।•दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए अतिथिगण, बच्चों को वितरित की पाठन पुस्तकें। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मथुरा परिसर में ‘स्कूल चलो अभियान फेज-2’ कार्यक्रम का अत्यंत भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलदेव विधानसभा के विधायक पूरन प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह उपस्थित रहे। प्रशासनिक नेतृत्व के तौर पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. पूजा गुप्ता एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) श्रीमती रतन कीर्ति…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। नागरिक सुरक्षा मथुरा के कार्यालय वार्डन पोस्ट संख्या-1 के तत्वावधान में यमुना घाट और गोकुल बगीची (पार्क) में एक विशेष स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह अभियान नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा के उप नियंत्रक कश्मीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘स्वच्छता ही सेवा है’ के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए समाज में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाना रहा। श्रमदान करते हुए पोस्ट वार्डन व मास्टर ट्रेनर अशोक यादव ने कहा कि हमारी पवित्र यमुना जी के तटों को निर्मल रखना और पर्यावरण का संरक्षण करना हम…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। तहसील मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम टिकरा, मजरा अकबरपुर में पिछले 15 दिनों से 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जला होने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार शिकायतों के बावजूद ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने मिश्रिख पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए वे पिछले 15 दिनों में दो बार लिखित शिकायत बिजली विभाग को दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न…
👉 एसपी द्वारा मेहदावल तहसील परिसर में किया गया वृक्षारोपण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु लोगों को किया गया प्रेरित। 👉संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद के तीनों तहसीलों में कुल 293 फरियादियों के विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों की हुई सुनवाई, 48 प्रकरणों का कराया गया तत्काल निस्तारण। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की उपस्थिति में मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को ठेस पहुंची है तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में चढ़ावे से जुड़े मामले को देश और दुनिया के सभी रामभक्तों, संत-महात्माओं, अयोध्या के नागरिकों, माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा अन्य संबंधित पक्षों को…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। नौहझील (मथुरा)। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ नौहझील स्थित ब्रज धाम फ़ार्म पर शनिवार को वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान एडवर्ड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में 15 वर्ष तथा किसानों के लिए संचालित पोर्टल मेरी खेती डॉट कॉम के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जेवी ग्रीन फाउंडेशन के सहयोग से 1000 फलदार एवं छायादार पौधों के निःशुल्क वितरण के साथ वृक्षारोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों…
आजमगढ़/मऊ। वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट अन्नपूर्णा सिंह चंदेल को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के महिला विधि प्रकोष्ठ (उत्तर प्रदेश) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भद्र द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखा गया। एडवोकेट अन्नपूर्णा सिंह चंदेल लंबे समय से विधि क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रयागराज हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों की प्रभावी पैरवी की है। भारत सरकार की स्थायी अधिवक्ता के रूप…

