•डॉ. राम सुभाष वर्मा बोले- भाजपा से ऊबी जनता बदलाव के लिए तैयार। बस्ती। आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा एवं रुधौली विधानसभा अध्यक्ष अनिल चौधरी के संयोजन में रविवार को परसा लालशाही में ‘हर घर संपर्क अभियान’ के तहत एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि हर घर संपर्क अभियान के माध्यम से जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथ गठन…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राया के प्रमुख सराफा व्यवसाई श्याम बाबू वर्मा के असामयिक निधन पर स्वर्णकार समाज के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने शोक जताते हुए कहा कि श्याम बाबू वर्मा का निधन अपूर्णीय क्षति है।स्वर्गीय श्याम बाबू वर्मा द्वारा पूर्व में मथुरा जनपद में पहली बार स्वर्णकार समाज की जनगणना कर स्मारिका का प्रकाशन कराने जैसा ऐतिहासिक कार्य भी किया जा चुका है।शोक व्यक्त करने वालों में ओमप्रकाश वर्मा पलसों वाले, भगवती वर्मा,मुकेश वर्मा,घनश्याम वर्मा, आशीष वर्मा,श्याम वर्मा आदि प्रमुख हैं।
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष निर्भय पांडेय के मार्गदर्शन में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों में कामकाजी बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठकों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष (23 जून से 6 जुलाई 2026) को सफल बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति तय की गई। जिला…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। भीषण गर्मी के बीच मिश्रिख क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। नगर क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि लगभग हर घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार इस समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित होने और शिकायतें किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ पर शिकायतों की अनदेखी करने और फोन तक नहीं उठाने का…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। महर्षि दधीचि की पावन तपोस्थली मिश्रिख के मोहल्ला थोक-4 को जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा नाली की खुदाई करने के बाद कार्य रोक दिए जाने से मार्ग बाधित हो गया है, जिससे करीब तीन हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मोहल्ले तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। खुदाई के कारण सड़क पर चलना…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मथुरा बार काउंसिल एसोसिएशन के अनुरोध पर एसोसिएशन के सभागार में डाक विभाग द्वारा विशेष जागरूकता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारजनों को डाक विभाग की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा अधिक से अधिक लोगों तक इन सेवाओं का लाभ पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में बार काउंसिल एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा इच्छुक अधिवक्ताओं को…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा के अध्यक्ष विकास कुमार के मार्गदर्शन में आमजन को सूचित किया गया है कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह-2026 के अंतर्गत 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष लोक अदालत सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होगी, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा मध्यस्थता केंद्रों…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रीतम प्रमुख का पदभार संभालने के बाद पहली बार मथुरा आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। राया कट पर बड़ी संख्या में पहुंचे रालोद पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ब्रजवासियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा प्रीतम प्रमुख को मथुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है। राया कट पर स्वागत के बाद…
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन के पहली बार लखनऊ आगमन पर राजधानी में उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुष्पगुच्छ भेंट कर और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिचय भी कराया।दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर उत्तर प्रदेश पहुंचे नितिन नबीन के स्वागत के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश सरकार के मंत्री और संगठन के अनेक पदाधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। स्वागत के दौरान पार्टी…
लखनऊ। राजधानी में बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस कमिश्नरेट की दक्षिणी जोन पुलिस ने गिरफ्तार कर दो चर्चित चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन तथा नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी स्नातक शिक्षित है और उसके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर व शस्त्र अधिनियम समेत 28 से अधिक आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर और संयुक्त…

