Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं और विभागीय मामलों के समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण के लिए कड़ा रुख अपनाया है। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि मामलों को अनावश्यक लटकाना या अधूरी आख्या के साथ जिला स्तर पर भेजना प्रशासनिक शिथिलता माना जाएगा। इसके समाधान के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का दिनवार रोस्टर तय कर दिया गया है। इसके तहत उन्हें दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक बीएसए कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। इस दौरान उन्हें बीएसए को यह जानकारी देनी होगी कि उन्होंने रोस्टर…

Read More

•06 स्कूली वाहन सीज, 22 के चालान; नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर एफआईआर और मान्यता निरस्तीकरण की दी चेतावनी। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश शासन एवं परिवहन आयुक्त कार्यालय के निर्देश पर जनपद में संचालित ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत तीसरे दिन परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना फिटनेस, बिना परमिट तथा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 06 स्कूली वाहनों को सीज तथा 22 वाहनों का चालान किया गया। अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश राजपूत ने किया। उनके…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यू०पी० बाक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 से 13 जुलाई 2026 को गोरखपुर में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता मण्डलीय ट्रायल्स बीते शनिवार को प्रातः 11 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में आयोजित किया गया। मण्डलीय जूनियर बालक बाक्सिंग चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने हेतु जनपद स्तर पर मथुरा के निम्न बाक्सिंग खिलाड़ी चयनित हुये थे। लोकेश धनगर (44-46 भार वर्ग किलों ग्राम में), नितिन पंडित (46-48 भार वर्ग किलों…

Read More

•यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए विस्तृत निर्देश। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गीता शोध संस्थान, वृंदावन परिसर स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 (जन्माष्टमी) की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जन्मोत्सव के…

Read More

•सात सूत्रीय मांगें रखीं, एसडीएम गोवर्धन को हटाने की भी उठाई मांग। रिपोर्ट: विजय नागपाल। गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर एक बार फिर स्थानीय बेटियों ने मोर्चा खोल दिया है। कुछ माह पहले तहसील में रजिस्ट्री व्यवस्था बहाल कराने की मांग को लेकर एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। अब समाजसेविका एवं धर्माचार्य चौधरी विनोदी सिंह ने मानसी गंगा में लगातार हो रही श्रद्धालुओं की मौतों और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में मानसी गंगा तट पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशनकारियों का कहना है कि बीते कुछ महीनों में मानसी गंगा में…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिला नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस), मथुरा के उप नियंत्रक कश्मीर सिंह (राष्ट्रपति पदक से सम्मानित) के कुशल निर्देशन में हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, फरह में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-41) में कैडेट्स को आपदा प्रबंधन व नागरिक सुरक्षा का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। 10 यूपी बटालियन एनसीसी, धौलीप्याऊ के अनुरोध पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एकेडमी नागपुर एवं राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विभाग के पोस्ट वार्डन व मास्टर ट्रेनर अशोक यादव ने शिविर में पहुँचकर कमान संभाली। इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में…

Read More

•राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने छात्रवृत्ति, दिव्यांग पेंशन, शादी अनुदान और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में बस्ती मंडल की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक निरीक्षण भवन में आयोजित की गई। बैठक में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर जनपदों में संचालित पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति वितरण की स्थिति पर चर्चा करते हुए बताया गया…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत ‘स्कूल चलो अभियान’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा। यह अभियान 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। अभियान के तहत सोमवार, 6 जुलाई को उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 8) डायट बाद, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर, मथुरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “मथुरा की है यही पुकार, शत-प्रतिशत नामांकन अबकी बार” तथा…

Read More

जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान दौरे के दौरान जोधपुर एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने नए टर्मिनल का निरीक्षण करने के साथ ही ‘उड़ान’ योजना के अगले चरण का भी शुभारंभ किया। इस योजना के तहत अगले 10 वर्षों में करीब 28 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे तथा देशभर में 100 नए हवाई अड्डों के विकास का लक्ष्य रखा गया है। करीब 24 हजार वर्गमीटर में बना…

Read More

तेहरान। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शनिवार से राजधानी तेहरान में शुरू हो गई। ग्रैंड मोसल्ला परिसर में उनके पार्थिव शरीर को कांच के ताबूत में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां लाखों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। ईरानी सरकार का अनुमान है कि अंतिम विदाई समारोह में एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी हो सकती है। समारोह में भारत सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हालिया युद्ध के दौरान हुए एक हवाई हमले में 86…

Read More