•महाकुंभ की सफलता में योगदान देने वाले सभी कर्मयोगियों को ए के शर्मा ने दी बधाई प्रयागराज/लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने महाकुंभ-2025 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश की उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, आधुनिक तकनीक आधारित प्रबंधन और सुशासन की राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतिष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ-2025 अनेक मायनों में दिव्य, भव्य, अद्भुत और विलक्षण आयोजन रहा। इस आयोजन ने न केवल भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को विश्व के सामने गौरवपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, बल्कि आधुनिक तकनीक, डिजिटल…
Author: P.K. Rastogi
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निकाह हलाला और बहु-विवाह के नाम पर एक महिला के यौन उत्पीड़न और शोषण से जुड़े गंभीर मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर एवं न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने आरोपियों की याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि मामले में गहन जांच की जरूरत है, इसे शुरुआती स्तर पर रद्द नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि यह मामला समाज के उस हिस्से की तस्वीर पेश करता है जो समानता, गोपनीयता व व्यक्तिगत सम्मान जैसे संवैधानिक मूल्यों और आकांक्षाओं से कोसों दूर है। रिकॉर्ड पर आए तथ्य आत्मा…
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विश्वविद्यालय के एकल विषय के विद्यार्थियों के अभ्यर्थन निरस्त किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया है। इस संबंध में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों से कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने स्वयं मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम विद्यार्थियों के बीच जाकर उनके साथ बैठे और अत्यंत आत्मीय वातावरण में उनसे संवाद किया। उन्होंने छात्रों की प्रत्येक शंका का धैर्यपूर्वक समाधान किया तथा स्पष्ट किया कि…
बस्ती। अपर निदेशक, सूचना, उत्तर प्रदेश ने बताया है कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की प्रमाणिक जानकारी आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का शुभारम्भ निदेशक, सूचना द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए सभी जनपदों में विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए ‘सूचना प्रवाह’ यूट्यूब चैनल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन https://www.youtube.com/@suchnapravah पर उपलब्ध ‘सूचना प्रवाह’ यूट्यूब चौनल के माध्यम से प्रदेश सरकार…
बस्ती। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 की द्वितीय पाली को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने ए.पी.एन.पी.जी. कॉलेज तथा बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा इंतजामों तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को शासन के दिशा-निर्देशों…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। गोवर्धन (मथुरा)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा ‘गोल्डी भैया’ ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आन्यौर, पैंठा, देविया नगला, गोवर्धन कस्बा, देवीपुरा, सकना एवं मगोर्रा गांवों का दौरा कर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा लोगों से जनसंपर्क किया। मगोर्रा गांव में आयोजित पगड़ी रस्म में शामिल होकर उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दुःख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के अन्य शोकग्रस्त परिवारों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। दौरे के दौरान गोल्डी भैया ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों,…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद की सभी तहसीलों में 6 जुलाई 2026 को वृहद ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न स्वरोजगार और बैंक ऋण योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है। ऋण मेले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी), पीएमएफएमई, पीएम स्वनिधि, स्टैंड-अप इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृति, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। मेले में जनपद के…
•गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त। •वॉल पेंटिंग, सजावट, तिरंगा लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, झालर आदि से सजेगा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग। मथुरा। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई संपन्न। मेला दिनांक 23 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक गोवर्धन में आयोजित होगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार ने अवगत कराया कि मेला क्षेत्र को 09 सुपर जोन, 21 जोन तथा 62 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 06 स्थाई पुलिस…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। छाता (मथुरा)। छाता तहसील क्षेत्र के गांव कामर में एक किसान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित किसान का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। घटना में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाला इंजन, चारपाई, कपड़े, खाद तथा कृषि एवं घरेलू उपयोग का अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान शिशुपाल ने बताया कि उसकी आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर है। आग लगने से सिंचाई का इंजन नष्ट हो जाने के कारण अब फसल की सिंचाई…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं मांट विधायक राजेश चौधरी का उनके आवास पर भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतेन्द्र मैथिल एवं क्षत्रिय महासभा के अजय पाल सिंह ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न स्वरूप तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम के बल पर विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के…

