रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। नैमिष थाना क्षेत्र के अंतर्गत औरंगाबाद पुलिस चौकी का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने चौकी का उद्घाटन कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता जताई। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह, मुनीन्द्र अवस्थी, बबलू अवस्थी, रामगोपाल अवस्थी, मोनू भाई, आकिब रब्बानी तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख मदन लाल राजवंशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नई पुलिस चौकी के संचालन को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के…
Author: P.K. Rastogi
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक बस पथरीली खाई में गिर गई, जिसमें 40 यात्रियों की मौत हुई है। हादसा बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की सीमा के पास स्थित एक दूरस्थ क्षेत्र दाना सर में हुआ है। घटना के समय बस डेरा इस्माइल खान में प्रांतीय सीमा पार कर पेशावर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों के खचाखच भरी हुई थी।बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के मीडिया और राजनीतिक मामलों के सलाहकार शाहिद रिंद ने बताया कि मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के निर्देशों पर घटना के…
लखनऊ। पंजाब नेशनल बैंक की सहायक कंपनी एवं स्वतंत्र प्राथमिक डीलर पीएनबी गिल्ट्स लिमिटेड ने अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कंपनी ने भारतीय ऋण बाज़ार और सरकारी प्रतिभूति व्यवस्था के विकास में अपने तीन दशकों के योगदान को रेखांकित किया।वर्ष 1996 में स्थापित पीएनबी गिल्ट्स ने सरकारी प्रतिभूतियों, राजकोषीय समाधान, बाज़ार निर्माण, अभिग्रहण तथा ऋण पूंजी बाज़ार सेवाओं के माध्यम से देश के स्थिर आय बाज़ार को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्थापना दिवस समारोह में पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चंद्र, पीएनबी गिल्ट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बागवानी को नई पहचान और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने आम महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील बागवानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य है और यहां के दशहरी, लंगड़ा, चौसा, सफेदा, अम्रपाली सहित अनेक किस्मों के आम देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान…
— के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के दूसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, मगहर स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण…
•शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा के प्रयासों से मिली नई जिन्दगी। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा और उनकी टीम ने अडूकी टाउनशिप मथुरा निवासी गौरव की आठ माह की बच्ची के कूल्हे की गांठ का सफल ऑपरेशन कर उसे नई जिन्दगी दी है। बच्ची के पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद 29 जून को हॉस्पिटल से उसकी छुट्टी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार अडूकी टाउनशिप मथुरा निवासी गौरव के घर आठ माह पहले बच्ची ने जन्म लिया। जन्म से ही उसके कूल्हे…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संगठन को मथुरा जिले में जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ किसान नेता चौ. प्रीतम सिंह प्रमुख को राष्ट्रीय लोक दल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रीतम सिंह प्रमुख मथुरा जनपद के अत्यंत लोकप्रिय, संघर्षशील एवं जमीनी किसान नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने गोवर्धन क्षेत्र से दो बार (2012 और 2022 में) मजबूती से विधान सभा चुनाव लड़ा था। इससे पहले वे 1995 में उप्र में सबसे कम उम्र के प्रधान…
(अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस विशेष 3 जुलाई 2026) लेखक – डॉ. प्रितम भि. गेडाम विचार मंथन: प्रकृति और समस्त जीव-जगत एक-दूसरे के पूरक हैं। मानव ने अपनी बुद्धिमत्ता, शोध और तकनीकी विकास के बल पर जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए अनेक उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया। इन आविष्कारों ने जीवन को आसान तो बनाया, लेकिन बढ़ती भौतिक इच्छाओं और स्वार्थ ने मानव को प्रकृति का अंधाधुंध दोहन करने के लिए भी प्रेरित किया। परिणामस्वरूप जिन साधनों को सुविधा का माध्यम समझा गया था, वही आज मानव और पर्यावरण के लिए गंभीर संकट बन चुके हैं। प्लास्टिक इसका…
•कहा- अब पंचायतें तय करेंगी विकास कार्य, श्रमिकों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार बस्ती। साऊंघाट विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने गुरुवार को कोड़रा गांव में श्रमदान कर ‘जीराम जी’ योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ स्वयं कार्य करते हुए योजना की विशेषताओं की जानकारी दी और कहा कि यह पहल ग्रामीण विकास के साथ-साथ श्रमिकों के लिए अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। अभिषेक कुमार ने बताया कि जॉब कार्ड धारकों को अब मनरेगा के स्थान पर ‘जीराम जी’ योजना के तहत पहले की अपेक्षा अधिक दिनों तक रोजगार मिलेगा। योजना के अंतर्गत…
लखनऊ। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने पत्रकारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान कार्ड निर्माण प्रक्रिया को अधिक सरल और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया है, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड अभी तक नहीं बन सका है, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि पोर्टल पर नाम प्रदर्शित हो रहा है और किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है, तो संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी…

