रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह के नेतृत्व में आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को विकास खंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत जसरथपुर स्थित पंचायत भवन में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया और विभिन्न विषयों पर सुझाव प्राप्त किए।चौपाल के दौरान अध्यक्ष ने उपस्थित ग्रामीणों से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए वर्तमान 27 प्रतिशत आरक्षण में वृद्धि किए जाने की स्थिति में संभावित लाभों के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने लेखपाल से ग्राम के क्षेत्रफल तथा ग्राम प्रधान से ओबीसी एवं अन्य वर्गों की जनसंख्या, प्रधानमंत्री आवास योजना…
Author: P.K. Rastogi
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लिए गर्व की बात है कि गोरखपुर छावनी स्टेशन पर डिप्टी कमर्शियल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत अरविन्द कुमार यादव को जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम 15 से 26 जुलाई, 2026 तक चीन के चुझोउ में आयोजित होने वाली 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता से पहले भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर 3 से 13 जुलाई, 2026 तक जमशेदपुर (टाटा) में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में टीम की तैयारियों की जिम्मेदारी भी अरविन्द कुमार यादव संभालेंगे। अरविन्द कुमार…
•धरती के देवता हैं चिकित्सक-डा. वी.के. वर्मा बस्ती। चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा 5 वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके योगदान के लिये सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष डा वी. के. वर्मा ने क्लब पदाधिकारियों के साथ चिकित्सको को सम्मानित करते हुये कहा कि अच्छे चिकित्सक धरती के देवता है जो पीड़ित लोगों को अपनी योग्यता से जीवन दान देने में सहयोगी बनते हैं। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा डा. प्रणय स्मृति पटेल बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बस्ती, डा अनीस अर्थोपैडिक, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा के.के. तिवारी, डा आर एन चौधरी, डा उषा सिंह तथा…
•मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को किया रवाना •01 से 31 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा विशेष संचारी रोग अभियान रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद में 01 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण रोग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को नगर में जागरुकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ0 राधावल्लभ ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली सीएमओ कार्यालय से शुरु होकर राजीव भवन, पोस्ट ऑफिस, कलेक्ट्रेट, सिविल लाइंस, तहसील होते हुए सीएमओ ऑफिस पर समाप्त हुई। इसके बाद संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शपथ भी ली गई। रैली में…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाए जा रहे पर्यावरण सप्ताह के तहत बुधवार को समाजवादी पार्टी मथुरा इकाई ने पार्टी कार्यालय के सामने स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाते हैं और लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। नैमिषारण्य (सीतापुर)। वन महोत्सव के अवसर पर नैमिषारण्य स्थित नारदनंद आश्रम के गुरुकुल बटुकों द्वारा उत्साहपूर्वक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बटुकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। गुरुकुल के बटुकों ने पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर…
•चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर राजीव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल के वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर मथुरा वृंदावन स्थित कुलदीप अरोड़ा एण्ड एसोसिएट्स चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने सीए कुलदीप अरोड़ा से ऑडिटिंग, कराधान, वित्तीय प्रबंधन तथा फोरेंसिक अकाउंटिंग जैसे क्षेत्रों के विषय में विस्तार से जानकारी हासिल करने से पहले उनका अभिनंदन किया। सीए कुलदीप अरोड़ा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि एक जुलाई 1949 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना हुई, तब से लेकर प्रतिवर्ष एक जुलाई को सीए…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। फरीदाबाद। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर इंडिया टीवी के ब्यूरो चीफ, वरिष्ठ पत्रकार एवं एडवोकेट मोहन श्याम शर्मा ने मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट, फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्व प्रसिद्ध वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ , तथा उनकी पूरी चिकित्सा टीम और स्टाफ को डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर एडवोकेट मोहन श्याम शर्मा ने कहा कि चिकित्सक समाज के सच्चे सेवक होते हैं, जो अपने ज्ञान, अनुभव और समर्पण से असंख्य लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से डॉ. नीरज जैन की मरीजों के प्रति संवेदनशील कार्यशैली,…
के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। कोषागार के मुख्य रोकड़िया/सहायक कोषाधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव के विगत दिवस को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर कोषागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल सहित कर्मचारीगण जीतेश बहादुर सिंह, योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार श्रीवास्तव, बृजेश चन्द्र आर्य, मु0 कामिल अंसारी, दीपक साहू एवं कार्यक्रम में उपस्थित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण ने विजय कुमार श्रीवास्तव के कार्यकाल के कार्यो की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि श्री विजय कुमार श्रीवास्तव का अपने…
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के सरैया बुजुर्ग गांव में पंचायत भवन पर कोटे की दुकान के वितरण को लेकर बुलाई गई बैठक में विवाद हो गया। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर ग्राम प्रधान, सचिव और दो अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक और थानाध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र में सरैया बुजुर्ग निवासी दलित दिनेश पुत्र पूर्णमासी ने कहा है कि गत 30 जून को गांव के पंचायत भवन में कोटे की दुकान के वितरण के…

