Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

बस्ती। विकासखंड हर्रैया में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद ने किया, जबकि मुख्य अतिथि विक्रमजोत ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय हर्रैया प्रथम से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली प्राथमिक विद्यालय हर्रैया प्रथम से शुरू होकर पुरानी तहसील के बगल से बाईपास, मुरादीपुर चौराहा और मनोरमा पुल के समीप से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बैंड पार्टी और डीजे के साथ स्कूल चलो अभियान के प्रेरक गीत बजाए जा रहे थे। स्कूली…

Read More

•गरीब छात्रों तक पहुंचे निःशुल्क शिक्षा का लाभ- दीनदयाल तिवारी बस्ती। बुधवार को मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने छात्रों, नौजवानों के साथ शिक्षा, पेपर लीक, यूजीसी रेगुलेशन 2026 की वापसी आदि के सवाल को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को 9 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। ज्ञापन सौंपने के बाद मेधा प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी ने कहा कि मेधा द्वारा शिक्षा के बाजारीकरण, पेपर लीक, फीस भरपाई, वजीफा आदि सवालों को लेकर निरन्तर संघर्ष किया जा रहा है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता चरणबद्ध ढंग…

Read More

बस्ती। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमर जीत आर्य पुत्र गंगा राम आर्य, निवासी ग्राम कोपवा, थाना कोतवाली, जिला बस्ती ने पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित शिकायती पत्र अपर पुलिस  अधीक्षक को सौंपकर हर्षित दुबे पुत्र ललन दुबे, निवासी ग्राम पिपरा मेघऊ थाना कोतवाली के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपने के दौरान भारत मुक्ति मोर्चा पूर्वान्चल जोन प्रभारी आर.के. आरतियन, बहुजन मुक्ति पार्टी के मण्डल अध्यक्ष हृदय गौतम, राम सुमेर यादव, सरिता भारती, दीपक आर्य आदि ने मांग किया कि प्रकरण की जांच और मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय दिलाने की मांग किया। पत्र…

Read More

बस्ती। प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक एवं कला प्रसार समिति के उपसभापति रहे स्वर्गीय वंशीधर दूबे की 86वीं जयंती पर बुधवार को गांधी कला भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन कला प्रसार समिति के सचिव एवं उनके पुत्र हरिनारायण स्वरूप के संयोजन में हुआ। उपस्थित लोगों ने गांधी कला भवन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी एवं वंशीधर दूबे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।हरिनारायण स्वरूप ने कहा कि उनके पिता ने जीवन के अंतिम क्षण तक…

Read More

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, झारखंड और मेघालय में बीते मंगलवार से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके और केवल पात्र भारतीय नागरिकों के नाम ही सूची में शामिल रहें। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य नए पात्र मतदाताओं को जोड़ना, मृत अथवा स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर जा चुके मतदाताओं के नाम हटाना, दोहराए गए नामों को समाप्त करना तथा मतदाता विवरण में मौजूद…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। बाल विकास विभाग की ओर से ‘संभव अभियान-2026’ का शुभारंभ बुधवार को राजीव भवन से जागरूकता रैली निकालकर किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं छोटे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना तथा कुपोषण को समाप्त करना है। रैली में जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी (मथुरा ग्रामीण) शशि मिश्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी (मथुरा शहर) अशोक कुमार सिंह, मुख्य सेविकाएं तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शामिल रहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान बीते दिवस उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु), मथुरा के अतिथि गृह पहुंचकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, अनुसंधान कार्यों एवं भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। भेंट के दौरान कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा ने लोकसभा अध्यक्ष को विश्वविद्यालय में पशुचिकित्सा शिक्षा, पशु स्वास्थ्य, जैव सुरक्षा तथा देशी गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुवासु वैज्ञानिक अनुसंधान…

Read More

— के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। आगामी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। गोवर्धन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को गोवर्धन में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता साधु-संत ब्रजवासी और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया के नेतृत्व में किया गया। आयोजन स्थल को पार्टी झंडों और बैनरों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आया।जन्मदिन समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई। इसके बाद केक काटकर अखिलेश यादव का…

Read More

रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा/फरह। आगरा एसटीएफ यूनिट ने थाना फरह क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित गांजा तस्करों के कब्जे से लगभग 128 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित होने की चर्चा है। स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि गांजा तस्करी का नेटवर्क वर्षों से सक्रिय था। हालांकि, इस संबंध में जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं और…

Read More