रिपोर्ट : सुनील पाण्डेय महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने नेपाल भेजे जाने की तैयारी में रखी गई लाल मिर्च की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन साइकिलों के साथ तीन बोरी और छह बोरी खुली लाल मिर्च कब्जे में लेकर कस्टम विभाग को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सोनौली के नेतृत्व में पुलिस टीम सीमा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंगलवार…
Author: P.K. Rastogi
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। पांच बिन्दुओं के प्रकरण पर क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है एवं विद्युत पोल को हटा दिया गया है। अशीष कुमार निदेशक, मे0 श्री धनलक्ष्मी फूडस प्रा0लि0 के भूखण्ड संख्या-डी 4 के प्रकरण पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा पर नाराजगी व्यक्त की गयी एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये गये…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के ग्राम पैठा, जंगली एवं आन्यौर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा ‘गोल्डी भैया’ ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने महेश चन्द्र शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोग और समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। ग्रामीणों ने बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा…
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा परिसर में पुष्पमाला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके बाद आयोजित पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी केवल जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जननायक थे।…
•स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के 5वीं पुण्यतिथि के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब… के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। मगहर स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचने पर विधायक अंकुर राज तिवारी ने हजारों की भीड़ के साथ प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और स्वागत स्थल भाजपा समर्थकों से खचाखच भरा रहा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की…
के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कैम्प सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा समिति की विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों की विभिन्न विभागों द्वारा अनुपालन आख्या एवं कृत कार्यवाही की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने एन0एच0ए0आई0 मार्ग के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई, पटरी मरम्मत, नाली मरम्मत एवं अवैध कट्स आदि के सम्बन्ध में सड़क सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी। मार्ग के किनारों पर झाड़ियों के साफ सफाई के संबंध में एन0एच0ए0आई0 के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया। एनएचएआई मार्ग पर…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियन्ता महेन्द्र राम, सहायक अभियन्ता चन्द्रशेखर यादव के साथ समस्त जू०ई० एवं कार्यदायी संस्थाओं मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इन्फ्रा०लि०, जैक्शन विश्वराज (जे0वी0) एवं जयन्ती सुपर कन्स्ट्रक्शन के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, कुल 461 नग पेयजल योजनाओं में 492 नग ट्यूबेल के सापेक्ष 485 नग बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिनसे 802 राजस्व ग्रामों में शिरोपरि जलाशय एवं…
रिपोर्ट: विजय नागपाल मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण महायज्ञ-2026, यमुना स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण, एसटीपी प्लांट, स्वच्छता पखवाड़ा तथा यमुना आरती सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी मानसून सत्र में वृक्षारोपण अभियान को केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित न रखकर जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए। उन्होंने सभी विभागों एवं विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिए कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वृंदावन के केसी घाट पर 10 अप्रैल 2026 को हुई नाव दुर्घटना के दौरान साहस और तत्परता का परिचय देते हुए 14 श्रद्धालुओं की जान बचाने वाले नाविकों एवं गोताखोरों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, नगर निगम मथुरा-वृंदावन के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से सम्मानित करते हुए नाविकों और गोताखोरों की कर्तव्यनिष्ठा, त्वरित निर्णय क्षमता तथा मानव सेवा के…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के ग्राम अक्खा, गोवर्धन, भवनपुरा, भूरी नगला एवं नीमगांव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चंद्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने क्षेत्र के बुजुर्गों, माताओं, बहनों एवं युवाओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा की। सपा नेता महेश चंद्र शर्मा ने लोगों से समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर चर्चा करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने…

