रिपोर्ट : अजमत अली। कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सिरगोटवा गांव में मंगलवार शाम करीब तीन बजे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रमेश शर्मा पुत्र बाढ़ू शर्मा की भैंस गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास चर रही थी। इसी दौरान वह पास में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के निकट पहुंच गई, जहां अचानक करंट प्रवाहित हो गया और भैंस उसकी चपेट में आ गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक उसकी…
Author: P.K. Rastogi
बस्ती। रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय, कप्तानगंज की प्राध्यापिका डॉ. विद्यावती यादव को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में ‘उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 29 जून 2026 को आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के करकमलों से प्रदान किया गया। सम्मान के साथ उन्हें ₹5,000 की सम्मान राशि का चेक भी दिया गया। हाल ही में प्रोफेसर पदनाम प्राप्त करने वाली डॉ. यादव की यह उपलब्धि राजकीय महाविद्यालय कप्तानगंज ही नहीं, बल्कि पूरे बस्ती मंडल के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। डॉ. यादव ने अपनी सफलता का…
केके मिश्रा संवाददाता। संतकबीरनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण से पूर्व मतदेय स्थलों के संभाजन एवं तैयारियों को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का विभाजन कर नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची 4…
•शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और छात्र मानसिक स्वास्थ्य के दिए गए टिप्स मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में साइबर सिक्योरिटी तथा छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आयोजित कार्यशाला में साइबर अपराध अन्वेषकों विवेक गिरी, राजवर्धन पुरोहित, रामप्रकाश देशवाल तथा विवेक कुमार सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपने-अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला का शुभारम्भ प्राचार्या नंदिता ढींगरा ने विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एज्यूकेशन नोएडा द्वारा साइबर सिक्योरिटी विषय पर आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में एमिनेंट स्पीकर्स ने सभी टीचर्स को बढ़ते साइबर हमलों तथा उनसे बचने के उपाय बताए।…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते रविवार को उत्तर वार्ड संख्या-2 और पूरब वार्ड संख्या-2 में एक उग्र सांड के हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बाबू सैनी पुत्र पप्पू और रवि तिवारी पुत्र भरोसे लाल तिवारी अपने-अपने कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान एक उग्र सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड ने दोनों को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। घटना…
नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा और उपयोगी फीचर लॉन्च करने जा रहा है। नए अपडेट के तहत यूजर्स को यूनिक यूजरनेम (Username) बनाने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर के आने के बाद किसी से चैट करने के लिए अपना मोबाइल नंबर साझा करना जरूरी नहीं रहेगा। बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट अब तक WhatsApp पर किसी भी व्यक्ति से जुड़ने के लिए उसका मोबाइल नंबर सेव करना आवश्यक होता था। लेकिन नए यूजरनेम फीचर के जरिए यूजर्स केवल एक यूनिक यूजरनेम (जैसे @yourname) के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़…
बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को महान दानी एवं राष्ट्ररक्षक दानवीर भामाशाह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में हुआ। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा पर प्रकाश डाला। महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि भामाशाह जैसे महान विभूतियों के त्याग और योगदान से देश का इतिहास गौरवशाली बना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ऐसे महापुरुषों के आदर्शों का सम्मान करती है और समाज में त्याग, समर्पण तथा राष्ट्रहित की…
बस्ती। मंदिर परिसर में शराब पीने का विरोध करने पर हुई मारपीट और उसके बाद दर्ज मुकदमे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह पीड़ित परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक से मिले और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। अखिलेश सिंह ने आरोप लगाया कि पीड़ित पक्ष के अनिल यादव के विरुद्ध साजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनका कहना था कि वास्तविक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष लोगों को मुकदमे में फंसाया जा रहा है, जिससे पीड़ित…
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद जनपद में ‘श्री राम वाटिका’ का लोकार्पण दो नन्हीं बच्चियों के कर-कमलों से कराकर उसे जनसामान्य को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेटियों के सम्मान और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि समाज में बेटियों को सम्मान और समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। लोकार्पण समारोह का यह भावपूर्ण क्षण उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री ने स्वयं बच्चियों से फीता कटवाकर और उनके हाथों से वाटिका का शुभारंभ कर यह संदेश दिया कि बेटियां समाज की…
रिपोर्ट: सूरज मौर्य। प्रयागराज। सोमवार की देर रात फूलपुर क्षेत्र के खीनियहवा तालाब के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस में चालक के बगल में बैठा व्यक्ति घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना पुलिस को भी…

