Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

👉 मा0 विधायक मेहदावल, मा0 विधायक धनघटा एवं डीएम द्वारा व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर जनपद के करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, व्यापारियों के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता के पुरोधा, उदारता के गौरव दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस दिनांक 29 जून को जनपद में ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम में माननीय विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व माननीय विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘व्यापारी…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। गोवर्धन। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित मानसी गंगा कुंड में बीते दिवस डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बालक का शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के करौली जनपद का रहने वाला अविनाश (11) अपने भाई और एक मित्र के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आया था। इसी दौरान मानसी गंगा कुंड में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा गोताखोरों की सहायता से उसकी…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। हाथरस में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर दिए गए बयान का मथुरा के संत समाज ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए भी राम मंदिर की तरह अभियान चलना चाहिए। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री के बयान के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ का वक्तव्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि…

Read More

सिद्धार्थ नगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के दशम दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों से ज्ञान, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अपने उद्बोधन के प्रारंभ में राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी विश्वविद्यालय का अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर होता है। यह केवल उपाधि वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में एक नई यात्रा, नए दायित्व और नए संकल्प का प्रारंभ है।उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में 02, 03 व 04 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (टीईटी) को सकुशल, सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा 02, 03 व 04 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो पॉलियों में (पूर्वान्ह 09:30 बजे से 12.00 बजे तक एवं अपरान्ह 02:30 बजे 05.00…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। ​मथुरा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा हाल ही में असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर अतुल उपाध्याय और औषधि निरीक्षक नवनीत यादव के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों और फार्मासिस्टों ने भाग लिया। शिव कुमार प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने कहा ​अतुल उपाध्याय का मार्गदर्शन और नवनीत यादव की सक्रियता ने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और नकली दवाओं के नेटवर्क को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर सुदेश त्यागी ने कहा कि असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर अतुल उपाध्याय और औषधि निरीक्षक नवनीत…

Read More

मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आरएटीएम) के एमबीए सत्र 2025-27 के तृतीय सेमेस्टर के 24 छात्र-छात्राओं का प्रतिष्ठित ई-लर्निंग कंपनी लर्नएक्स में इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान उद्योग जगत का व्यावहारिक अनुभव मिलने के साथ ही प्रतिमाह 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख डॉ. विकास जैन ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी ने ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की गई। चयनित विद्यार्थियों में अभिषेक सिंह, अंजली कुमारी, अनुराग चौधरी, अरुण कुमार, बलराम चौधरी,…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के बैनर तले सोमवार को मथुरा प्रशासन की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने राजकीय छात्रावास से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए होटल, गेस्ट हाउस और कोचिंग सेंटरों पर की गई सीलिंग को वापस लेने की मांग की गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मथुरा-वृंदावन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व नोटिस और पक्ष रखने का अवसर दिए होटल, गेस्ट हाउस तथा कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया,…

Read More

•सहजनवा पुलिस ने नामजद तहरीर पर आरोपी के खिलाफ की मुकदमा दर्ज। ​सहजनवा(गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद उसके पिता ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सहजनवा थाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने…

Read More

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव के पास रविवार सुबह बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में बाइक पर पीछे बैठी 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी जैतुन्निशां (60) पत्नी महफूजुर्रहमान अपने बेटे के साथ रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से उतरौला जा रही थीं। जब वे त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और…

Read More