Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

कुदरहा। कुदरहा विकास क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को सघन पल्स पोलियो अभियान का संचालन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुदरहा के नेतृत्व में कुल 91 बूथों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें 18,297 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। अभियान के दौरान 8,590 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। अभियान के दौरान मदरसा अरबिया कादरिया रिजविया वजहुल उलूम जिभियांव पर आंगनवाड़ी गुड़िया देवी 42 और आरोग्य मंदिर जिभियांव बूथ पर 84 बच्चों को ड्राप पिलाई गई।सीएचसी प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को स्वास्थ्य…

Read More

सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अंतर्गत ब्लॉक भनवापुर के ग्राम कमसार में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को ग्रामवासियों के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम के वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती शक्ति, स्वदेशी रक्षा एवं विमानन क्षेत्र की उपलब्धियों, योग की वैश्विक प्रतिष्ठा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए राष्ट्र…

Read More

सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना , कोहडौरा व बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द , त्वचा रोग आदि के कुल 204 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ आशीष सत्यार्थी ने 41 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ.ईशदेव आर्य ने 25 मरीजों , पीएचसी सोहना में डॉ. एससी शर्मा ने 42 मरीजों , पीएचसी कोहडौरा में डॉ राहुल कुमार ने 43 मरीजों व पीएचसी बिस्कोहर में डॉ बीके सिंह ने…

Read More

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में सोमवार को आयोजित होने वाले दशम दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आज विश्वविद्यालय में विद्या परिषद एवं कार्य परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसके उपरांत संपूर्ण कार्यक्रम का अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कविता शाह, कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार, कार्य परिषद एवं विद्या परिषद के सदस्यों ने विद्वत पारियात्र के साथ दीक्षांत समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया। इस वर्ष विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में जनभवन द्वारा नामित दो नए सदस्य, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिल कुमार तथा बापू महाविद्यालय, पीपीगंज, गोरखपुर…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता अरुण उर्फ ए.एन. अनु का रविवार सुबह हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता और अधिवक्ता समाज में गहरा शोक व्याप्त है। अरुण उर्फ ए.एन. अनु ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में ‘आज’, ‘अमर उजाला’ और ‘हिन्दुस्तान’ जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दीं। अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के कारण उन्होंने पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई थी। वे सामाजिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए भी जाने जाते थे। मूल रूप से जमुनापार क्षेत्र के…

Read More

सहजनवा(गोरखपुर)। तहसील में रहने वाली जनता को जल्द ही नई सौगात मिल सकती है। शासन के आदेश पर क्षेत्र में बत्तख प्रजनन व प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पशुपालन विभाग की तरफ से करीब चार एकड़ क्षेत्रफल में निश्शुल्क भूमि की मांग की गई है। राजस्व विभाग के तरफ से पाली ब्लाक में भूमि खोजी जा रही है और मिलते ही रिपोर्ट भेजी जाएगी। सूबे की सरकार विकास कार्यों के साथ ही आम लोगों को रोजगार को लेकर भी काफी सतर्क दिख रही है। गांव में रहने वाले लोग बेहतर प्रशिक्षण लेकर कारोबार शुरू करें,…

Read More

•अवैध निर्माण और निगरानी में लापरवाही पर गिरी गाज, अब तक कई अधिकारियों पर कार्रवाई लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित भीषण अग्निकांड के बाद जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष आईएएस प्रथमेश कुमार ने जांच के आधार पर पांच और इंजीनियरों एवं कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में संजय शुक्ला (इंजीनियर), आनंद मिश्रा (इंजीनियर), शिवेंद्र शुक्ला (इंजीनियर), हेमंत कुमार (इंजीनियर) तथा हरपाल (सुपरवाइजर) शामिल हैं। एलडीए की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस भवन में भीषण आग लगी, वहां…

Read More

सहजनवा। सरकार के नए निर्देश के तहत सामान्य जर्किन में डीजल बिक्री पर रोक लगने से सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र के छोटे किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। खेतों में पंपिंग सेट चलाकर धान की नर्सरी, रोपाई एवं सब्जी की फसलों को बचाने के लिए किसानों को दो-चार लीटर डीजल की आवश्यकता पड़ रही है, लेकिन पेट्रोल पंपों पर जर्किन में डीजल नहीं मिलने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जून का महीना खेती-किसानी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस समय धान की बेहन (नर्सरी), रोपाई तथा…

Read More