Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट : राहुल पाण्डेय। सीतापुर (मिश्रिख)। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिश्रिख का औचक निरीक्षण कर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित चिकित्सकों से बातचीत की तथा एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने बीपीएम से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की तैयारियों की जानकारी ली। अभियान का पृथक रजिस्टर तैयार न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने एएनसी रजिस्टर…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। केडी विश्वविद्यालय के चिकित्सा शिक्षा संस्थान केडी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (नेशनल डॉक्टर्स डे) उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विविध सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह में जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पीजी छात्र-छात्राओं और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के पुरोधा डॉ. बिधान चंद्र रॉय के योगदान को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केडी विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल, प्रति-कुलपति डॉ. गौरव सिंह, डीन एवं प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अरुण…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर (राजू) यादव के नेतृत्व में पूर्व ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी एवं मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा का 55वाँ जन्मदिवस उनके मथुरा स्थित राधा वैली आवास पर गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक श्रीकांत शर्मा को दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत शर्मा ने आत्मीय शुभकामनाओं के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भामाशाह जयंती एवं व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर द ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा सिंघल होम फर्नीचर परिसर में व्यापारी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने भामाशाह के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024 से भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा व्यापारियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने जिले स्तर पर प्रशासन द्वारा व्यापारी सम्मान समारोह आयोजित किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार भी व्यक्त…

Read More

बस्ती। डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सेवा में समर्पित चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर वी. के. अय्यर ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर समाज के लिए भगवान का दूसरा रूप हैं। उनकी निष्ठा, सेवा भावना और समर्पण के कारण ही हजारों मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल हमेशा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने…

Read More

— के.के. मिश्रा, संवाददाता संत कबीर नगर, 01 जुलाई। शासन के निर्देशानुसार जनपद में 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक “मिशन : सेफ फ्यूचर” अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सभी स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस, वैध परमिट तथा परिवहन सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रियंवदा सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत परिवहन विभाग की प्रशासन एवं प्रवर्तन शाखा संयुक्त रूप से व्यापक स्तर पर कार्रवाई करेगी। पहले चरण में स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को नोटिस, व्यक्तिगत संपर्क तथा फोन के माध्यम से सचेत किया जाएगा कि वे 7 जुलाई…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को मथुरा-वृंदावन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल अग्रवाल के आजाद नगर स्थित कैंप कार्यालय (सोंख रोड) पर सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनाने तथा अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने…

Read More

रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। दिल्ली से लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम लंबे समय से सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर…

Read More

प्रतापगढ़। जनपद में एक दारोगा पर शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है। गौतम बुद्ध नगर निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। पीड़िता का आरोप है कि भदोही में तैनाती के दौरान उसकी मुलाकात दारोगा अर्जुन सिंह से हुई थी। दारोगा ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का भरोसा दिलाया और इसी विश्वास में महिला से…

Read More

रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। तहसील सभागार डुमरियागंज में उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षक लालकृष्ण श्रीवास्तव एवं संग्रह अमीन राकेश कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में राजस्व निरीक्षक संघ और संग्रह अमीन संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सेवा में नियुक्ति के साथ ही सेवानिवृत्ति की तिथि भी तय हो जाती है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग केवल खसरा-खतौनी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनविश्वास और भू-अभिलेखों की…

Read More