बल्दीराय/सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहली बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बल्दीराय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जगत पाल (30) पुत्र हितलाल, निवासी ग्राम सेमरौना, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अयोध्या जनपद के कुमारगंज क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। इसी…
Author: P.K. Rastogi
सुल्तानपुर। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संगठन द्वारा जिले में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में सुल्तानपुर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पौधरोपण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में अभियान की तिथि, स्थान, सहभागिता एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महामंत्री अयोध्या मण्डल नीरज तिवारी, जिलाध्यक्ष रामानन्द मिश्रा, महामंत्री फरीद अहमद अर्शी ब्लाक अध्यक्ष कुड़वार धर्मेंद्र कुमार तिवारी उपाध्यक्ष…
रिपोर्ट: केके मिश्रा। संत कबीर नगर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों एवं निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का सम्भाजन कर उनकी प्रस्तावित सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के अंतर्गत 312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद तथा 314-धनघटा (अजा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार इन मतदेय स्थलों की सूचियों का 04 जुलाई 2026 को आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया। जिलाधिकारी…
•सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुई सुलहवार्ता में हिंदू पक्ष ने विवादित स्थल से ढांचा हटाने के बदले अन्य स्थान पर भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित विशेष अनुमति याचिकाओं (एसएलपी) के मामले में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर शनिवार को मथुरा में विशेष लोक अदालत के माध्यम से सुलहवार्ता आयोजित की गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-11) सुरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिंदू पक्ष के वादी उपस्थित हुए, जबकि मुस्लिम पक्ष की ओर से कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ।यह सुलहवार्ता उत्तर प्रदेश…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात सुरेश चंद्र रावत को पीपीएस कैडर से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर में पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित विमर्श सभागार में गरिमामय पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जनपद के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सुरेश चंद्र रावत के कंधों पर आईपीएस के बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरेश चंद्र रावत के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद मिश्रिख के मोहल्ला चंद्रपुर में पिछले करीब 25 दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को रात के समय आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि स्ट्रीट लाइट की खराबी की जानकारी कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि अधिशासी अधिकारी को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं, नगर पालिका प्रतिनिधि अजय भार्गव से संपर्क करने पर…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। सीतापुर रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। बसों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने परिसर में पर्याप्त व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई और सुविधाओं में सुधार की मांग की। यात्रियों के अनुसार, रोडवेज परिसर में केवल चार पंखे संचालित हैं, जो भीषण गर्मी में यात्रियों की संख्या के मुकाबले नाकाफी हैं। इसके चलते लोग गर्मी से राहत पाने के लिए परिसर में इधर-उधर टहलने को मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि परिवहन निगम किराए के रूप में पूरा शुल्क वसूलता है, लेकिन बस अड्डे…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की एमबीए बैच-2026 की मेरिट सूची में जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मथुरा की छात्रा सृष्टि अग्रवाल ने सातवां स्थान प्राप्त कर संस्थान, ब्रज क्षेत्र और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है। सृष्टि की इस उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान का कहना है कि यह सफलता सही मार्गदर्शन, उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण और छात्रा की निरंतर मेहनत का परिणाम है। इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि जीएल बजाज केवल डिग्री प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान…
बस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन कर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जनपद के 307-हर्रैया, 308-कप्तानगंज, 309-रुधौली, 310-बस्ती सदर तथा 311-महादेवा (अजा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन 04 जुलाई 2026 को कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकाशित प्रस्तावित सूची का निःशुल्क निरीक्षण संबंधित तहसील कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, बस्ती में किया जा सकता है। उन्होंने आमजन…
•4 जोन-9 सेक्टर में बंटेगा मेला परिसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा रहेगी सर्वाेच्च प्राथमिकता। बाराबंकी। श्रावण मास के दौरान श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर रामनगर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले को सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 25 जुलाई से 23 अगस्त 2026 तक श्रावण मास के प्रमुख सोमवार 3, 10, 17 एवं 24 अगस्त 2026 को पड़ेंगे। इसके अतिरिक्त 14 सितंबर को हरितालिका तीज पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए विशेष…

