अयोध्या। श्रीराम मंदिर चढावा चोरी विवाद को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक से 48 घंटे पहले शनिवार को गोलाघाट स्थित हजारा मंदिर में अयोध्या के प्रमुख संतों ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के समर्थन में आवाज उठाई। संतों ने कहा कि एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं है और ट्रस्ट को उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करना चाहिए। संतों ने कहा कि चंपत राय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र, सनातन धर्म और श्रीराम मंदिर आंदोलन के लिए समर्पित किया है। ऐसे स्वयंसेवक पर बिना जांच पूरी…
Author: P.K. Rastogi
-बड़े भक्तमाल मंदिर में स्वागत व अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन। अयोध्या। हरिद्वार में आयोजित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में महंत संजय दास को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर शनिवार को अयोध्या के बड़े भक्तमाल मंदिर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता बड़े भक्तमाल मंदिर के पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास ने की। इस अवसर पर संतों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए महंत संजय दास को शुभकामनाएं दीं। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डॉ. राघवाचार्य, निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, महासचिव सत्यदेव दास, महंत…
प्रयागराज। फर्जी कॉल लेटर के जरिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भर्ती में सेंधमारी की कोशिश की गई। दस्तावेजों की जांच में हकीकत सामने आई। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 3 जुलाई की रात करीब 10 बजे उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उससे पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के लिए आरपीएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज में एक जुलाई से नवनियुक्त कांस्टेबल / रिक्रूट की प्राइमरी ट्रेनिंग शुरू हुई है। उत्तर रेलवे से प्राप्त लिस्ट के अनुसार कुल 82 अभ्यर्थियों को 30 जून तक यहां रिपोर्ट करना था। इनमें से 2 जुलाई तक 70 अभ्यर्थियों ने…
•तीन दिनों में पूरे प्रदेश में पकड़े गए कुल 44 मुन्ना भाई । प्रयागराज। यूपी टीईटी परीक्षा प्राइमरी स्तर (कक्षा 1 से 5) एवं उच्च प्राइमरी स्तर (कक्षा 6 से 8) की लिखित परीक्षा आज समाप्त हो गई। 02, 03 एवं 04 जुलाई को आयोजित की गयी इस परीक्षा में 02 जुलाई की दो पालियों एवं 03 जुलाई की प्रथम पाली में उच्च प्राइमरी स्तर की परीक्षा आयोजित की गयी थी जिसमें कुल पंजीकृत 1211459 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1057055 (87.25%) अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में प्रतिभाग किया गया। 03 जुलाई की द्वितीय पाली एवं 04 जुलाई की प्रथम पाली में प्राइमरी स्तर…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। बीएसए रोड स्थित खुले नाले में शनिवार सुबह एक युवती गिर गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने इस घटना पर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी नगर निगम द्वारा नालों की सफाई के बाद उन्हें खुला छोड़ दिए जाने की शिकायत नगर आयुक्त से की गई थी, लेकिन इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं…
•विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाय सपा कार्यकर्ता- महेन्द्रनाथ यादव बस्ती। शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बूथ स्तर पर सांगठनिक मजबूती, जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष और तेज करने के साथ ही बाबा लक्खी शाह बंजारा को उनकी जयंती पर याद किया गया। बैठक में सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाय। उन्होने कहा कि बूथ जीते तो चुनाव जीत जायेंगे, बस्ती…
•राष्ट्रीय साहित्य भाष्कर सम्मान से सम्मानित किये गये डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग। बस्ती। पिछले 5 दशक से साहित्य साधना में समर्पित 8 पुस्तकों के रचयिता और दुमदार दोहों के जनक 74 वर्षीय डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ के रचना संसार और व्यक्तित्व कृतित्व पर शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में गोष्ठी के साथ ही राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डा. त्रिभुवन प्रसाद मिश्र और संचालन डा. अफजल हुसेन अफजल ने किया। संगोष्ठी में वक्ताओं और कवि, शायरों ने डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ को अंग वस्त्र भेंट करने के साथ ही राष्ट्रीय साहित्य भाष्कर…
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के खखरिया सुजात गांव निवासी दिव्यांग मनोज कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर उनके घर तक जाने वाले एकमात्र रास्ते पर अवैध निर्माण कर आवागमन बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने तथा अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार मनोज कुमार पाण्डेय व्हीलचेयर के सहारे चलते हैं। उनका कहना है कि उनके घर तक पहुंचने का केवल…
•ग्रामीणों से किया संवाद, समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताया जनहितकारी। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के अंतर्गत मोरे के नगला, जैंत और मोरे गांव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से संवाद किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं और सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनहित और विकास की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध रही है। ग्रामीणों ने गोल्डी भैया…
•लोड कम करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से विभाग में मचा हड़कंप। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। कृष्णानगर बिजलीघर में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक लिपिक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उपभोक्ता के बिजली कनेक्शन का लोड कम करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। आगरा एंटी करप्शन ट्रैप टीम की प्रभारी निरीक्षक पूजा शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कृष्णानगर बिजलीघर…

