Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

अलीगढ़ से सौरभ पाठक की रिपोर्ट। अलीगढ़। उच्च शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने की पहल करते हुए मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ एवं अमर सिंह कॉलेज, लखावटी (बुलंदशहर) के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता पर मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलसचिव कमांडर मनोज के (सेवानिवृत्त) व अमर सिंह कॉलेज के एग्रोनोमी विभाग के अध्यक्ष डा. राजपाल सिंह ने हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य अभ्यास-आधारित शिक्षा, अनुसंधान और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। यह एमओयू पांच वर्ष तक प्रभावी रहेगा तथा आवश्यकता के अनुसार आपसी सहमति से इसका विस्तार भी किया जा सकेगा। मंगलायतन के…

Read More

अलीगढ़। इंक्वेल इनोवेटर्स की ओर से आयोजित नेशनल राइटिंग चैंपियनशिप-2026 का परिणाम घोषित होने के साथ ही दो माह तक चली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने अपनी लेखन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मंगलायतन विश्वविद्यालय के परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग के छात्र शुभम सिंह जाखड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। शुभम की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों एवं सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह…

Read More

•स्वच्छता जागरूकता के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक का भी दिया जाएगा संदेश। मथुरा। “हम सब ने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, मथुरा ने कपड़े के थैलों के वितरण की नई पहल शुरू की है। इन थैलों पर स्वच्छ ब्रज अभियान का स्लोगन और स्वच्छता संबंधी संदेश अंकित किया गया है, ताकि इनके नियमित उपयोग से अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़ सकें। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कपड़े के थैलों का उपयोग करने वाला प्रत्येक व्यक्ति न केवल स्वयं स्वच्छता का…

Read More

•युवाओं ने रोजगार और पेपर लीक का मुद्दा उठाया, क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत। मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र (83) में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ ‘गोल्डी भैया’ ने रविवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने उस्फार, सैरसां, बेरीगढ़ी, गोवर्धन कस्बा, पलंसो और जानू गांव का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। जनसंपर्क अभियान के दौरान महेश चन्द्र शर्मा ने क्षेत्र के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से संवाद कर रोजगार, शिक्षा तथा अन्य जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों…

Read More

मथुरा। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ (पंजी.) जिला मथुरा द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कर्मचारी क्लब में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लगभग 105 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता सेठ किशनलाल धनगर ने की, जबकि मुख्य अतिथि ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजयपाल…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ‘हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ महाअभियान के अंतर्गत रविवार को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर विशाल स्वच्छता श्रमदान किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली ब्रज की धार्मिक गरिमा और प्राकृतिक पवित्रता को बनाए रखने के उद्देश्य से चले इस अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों, उद्योग जगत और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने भाग लिया। मंडलायुक्त आगरा नगेंद्र प्रताप ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में महाअभियान…

Read More

•उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले— कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनेगी फिर भाजपा सरकार, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण। लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन के माध्यम से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का औपचारिक आगाज किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित संगठन और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के समर्थन से वर्ष 2027 में प्रदेश में एक…

Read More

बस्ती। भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं हिन्दू युवा वाहिनी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अभय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने अपने 24 वर्षों के संगठनात्मक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2002 से वह हिंदू युवा वाहिनी के माध्यम से राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि संगठन में नगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं जिला संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली और बस्ती सहित कई जनपदों में संगठन के विस्तार और हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में बस्ती में परमपूज्य महाराज  योगी आदित्यनाथ  के मार्गदर्शन…

Read More

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में रविवार को आयोजित ‘शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन’ में शामिल हुए। सम्मेलन में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष , उपमुख्यमंत्री एवं , प्रदेश महामंत्री (संगठन) सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि “यदि शक्ति केंद्र सुदृढ़ और बूथ मजबूत है…

Read More

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में भूमि विवाद के दौरान हुई लक्ष्मण निषाद की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच रविवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। प्रतिनिधिमंडल में फरेंदा विधानसभा से विधायक वीरेन्द्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, देवेन्द्र निषाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेश आर्य सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। कांग्रेस…

Read More