Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व श्रम मंत्री पूर्व कृषि मंत्री पूर्व संचार मंत्री पूर्व रेल मंत्री पूर्व वित्त मंत्री पूर्व रक्षा मंत्री एवं योजना आयोग के सदस्य रहे कांग्रेस नेता बाबू जगजीवनराम 40वें पुण्यतिथि पर कृष्णा नगर बिजली घर कैंप कार्यालय पर विजेंद्र सिंह बौद्ध के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से मौजूद रमेश सैनी महानगर अध्यक्ष बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी ने पुष्प अर्पित पर उनके जीवन की प्रमुख घटना पर प्रकाश डाला और बताया कि वे भारतीय संविधान को लागू…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। शहरवासियों को आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं अब एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगी। नवीन चौक से लगभग 300 मीटर दूर हरदोई रोड स्थित जनता हॉस्पिटल के पास आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है, जहां निर्धारित सरकारी शुल्क पर विभिन्न आधार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। केंद्र पर सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए नया आधार नामांकन पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी बिना किसी शुल्क के किया जा…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। शासन के निर्देश पर मंगलवार को आजमगढ़ मंडल के उप निदेशक (पंचायत) अभय कुमार शाही ने विकास भवन पहुंचकर जिला पंचायत राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कंसल्टेंट तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के बाद उप निदेशक ने विकासखंड खलीलाबाद की ग्राम पंचायत नेहिया खुर्द बुजुर्ग का दौरा कर पंचायत भवन, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेल मैदान परिसर में हरिशंकरी पौध का रोपण भी किया। इसके बाद उन्होंने…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। ‌ संत कबीर नगर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खलीलाबाद में कार्रवाई करते हुए एक थोक प्रतिष्ठान से जीरे का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान तहसील खलीलाबाद के नेहरू चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में राजेश एंड ब्रदर्स प्रतिष्ठान से जीरे का नमूना लिया गया। विभागीय अधिकारियों ने…

Read More

बस्ती। सहकार भारती ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सहकारी समितियों में व्याप्त अव्यवस्थाओं, किसान आईडी और खतौनी फीडिंग में तकनीकी खामियों तथा यूरिया-डीएपी की कथित कालाबाजारी पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। सहकार भारती के जिलाध्यक्ष ओमकार चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि धान की रोपाई और सिंचाई के इस महत्वपूर्ण समय में किसान खाद की कमी और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। तकनीकी त्रुटियों के कारण अनेक किसानों की खतौनी का पूरा रकबा पोर्टल पर दर्ज नहीं…

Read More

रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। नजीबाबाद। भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए कस्बा साहनपुर निवासी एडवोकेट मोहम्मद फैज़ को जनपद बिजनौर की नजीबाबाद विधानसभा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जारी नियुक्ति पत्र में भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर गौतम सिसोदिया ने विश्वास जताया है कि मोहम्मद फैज़ अपनी ऊर्जा, समय और समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति पत्र…

Read More

•विधायक डा. नीरज बोरा की पहल पर हुआ एमओयू रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) उत्तर प्रदेश के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में मेदांता हॉस्पिटल एवं इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन यूपी के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के अंतर्गत संगठन के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को मेदांता हॉस्पिटल की विभिन्न चिकित्सा सेवाओं पर स्थायी विशेष छूट प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ उत्तर के विधायक एवं इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन यूपी के प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज बोरा ने…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां। पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम भी बन सकती है। इसका प्रेरक उदाहरण कोसीकलां क्षेत्र में देखने को मिला, जहां पत्रकार एवं समाजसेवी पिंटू उपाध्याय की पहल से कोरोना काल में अनाथ हुई दो बहनों के विवाह का सपना साकार होने जा रहा है। फालैन गांव निवासी नेहा और वर्षा ने कोरोना महामारी के दौरान अपने पिता रमेश चंद जाटव, माता रजनी देवी, एक भाई और दो बहनों को खो दिया था। परिवार के इलाज में सारी जमा-पूंजी समाप्त हो गई और मजबूरी में मकान तक बेचना पड़ा।…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। “हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” अभियान के तहत 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता, प्रवर्तन, सौंदर्यीकरण एवं जन-जागरूकता महाअभियान के अंतिम दिन सोमवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने औरंगाबाद जोन में व्यापक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया, प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान कुल 27,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला प्रशासन, नगर निगम मथुरा-वृंदावन, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 22 जून से 6 जुलाई तक चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत अंतिम दिन विभिन्न विभागों ने अपने-अपने…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर संचालित स्कूल चलो अभियान-2026 के दूसरे चरण के अंतर्गत सोमवार को सीतापुर में भव्य जागरूकता रैली एवं नामांकन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर राज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से निकली रैली तरणताल होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज परिसर पहुंची। रैली में करीब 1200 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। मां सरस्वती की झांकी, स्कूली बैंड और जागरूकता संदेशों के साथ निकली रैली ने लोगों को अधिक से अधिक…

Read More