Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के 12 लाख शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की योजना शुरू की गई। साथ ही 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये की डीबीटी राशि हस्तांतरित की गई तथा 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू का निष्पादन किया गया। इस…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मथुरा पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए टटलू गैंग के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में कोसीकलां थाना क्षेत्र की शाहपुर चौकी के अंतर्गत ग्राम शाहपुर, नगला उटावर और नगला सिरोही में पुलिस टीम ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने टटलू गैंग से जुड़े करीब 40 से 50 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क, मुख्य सरगनाओं और ठगी के तौर-तरीकों से…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पूरन लाल लोधी के प्रथम मथुरा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यमुनापार स्थित लक्ष्मीनगर तिराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भाजपा के जयघोष गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। स्वागत समारोह के उपरांत लोधी भाजपा जिला कार्यालय, पुष्पांजलि पहुंचे, जहां महानगर एवं जिला पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित…

Read More

रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा वन स्टॉप सेंटर टास्क फोर्स की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19 एवं सामान्य) तथा स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं वन स्टॉप…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। फरह। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश, उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर होगी कड़ी कार्रवाईमथुरा। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जनपद के सभी परिषदीय एवं सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा तथा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड) के प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार 9…

Read More

•प्रतिष्ठित आईटी कम्पनी में नियुक्ति से बाहुबली धर्मेंद्र नाल्टे खुश। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट, मथुरा के मेधावी बीसीए छात्र बाहुबली धर्मेंद्र नाल्टे ने अपनी कुशाग्रबुद्धि और कौशल से देश की प्रतिष्ठित आईटी कम्पनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में सेवा का अवसर हासिल किया है। ग्रेजुएट ट्रेनी पद पर चयनित छात्र को कम्पनी की ओर से ऑफर लेटर मिल चुका है। संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने छात्र बाहुबली धर्मेंद्र नाल्टे को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा संस्थान में दिए जा रहे…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। देश और विदेश में नर्सिंग स्टाफ की बड़ी मांग है। संस्कृति विश्वविद्यालय में संचालित नर्सिंग स्कूल के उत्तीर्ण विद्यार्थियों की बढ़ती मांग इस बात की पुष्टि करती है। संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के प्राचार्य डा. केके पाराशर बताते हैं कि नर्सिंग के काम को सभी देशों में बड़े सम्मान के साथ देखा जाता है। अमेरिका, इंग्लैंड, अस्ट्रेलिया और गल्फ देशों में शिक्षित और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की बड़ी मांग है। सेवा के साथ-साथ अच्छे वेतनमान भी मिल रहे हैं। संस्कृति विश्वविद्यालय के नर्सिंग स्कूल के प्राचार्य डा. केके पाराशर बताते हैं कि आईएनसी मान्यता प्राप्त हमारे…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। शहर में हुई कुछ घंटों की बारिश ने नगर निगम की मानसून तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। पहली ही बरसात के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जलभराव हो गया, जिससे आमजन, श्रद्धालुओं और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नया बस अड्डा, भूतेश्वर पुल, होलीगेट, स्वामीघाट, सदर बाजार, महोली रोड, कृष्ण नगर, सौंख अड्डा और ब्रज नगर सहित कई क्षेत्रों में सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। कई स्थानों पर सड़क और नाले का अंतर तक समझ पाना मुश्किल हो गया। बारिश के दौरान स्कूल से लौट रहे बच्चों…

Read More

फिरोजाबाद। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहे ने पुलिस उपाधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत गैर जनपद मथुरा से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक रवि त्यागी को थाना उत्तर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं भगवत सिंह को थाना जसराना तथा जसवीर सिंह को थाना नसीरपुर का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में जनपद में स्वीकृत सी.एफ.सी. क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि ओ0डी0ओ0पी0 सी0एफ0सी0 योजनान्तर्गत दिनांक 23.04.2026 को आयोजित एस0एल0सी0 की 23वीं बैठक में संत कबीर नगर होजरी क्लस्टर की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। बैठक में एम0एस0एम0ई0 भारत सरकार से आये संजय कुमार मौर्य, सह निदेशक/ वैभव खरे, सह निदेशक एवं अनुराग कुमार सिंह, जोनल कंसल्टेंट, ई0 एण्ड वाई0, बस्ती…

Read More