•जनपद न्यायाधीश विकास कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 12 सितंबर को होगी लोक अदालत।
रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। 12 सितंबर (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद न्यायालय परिसर, मथुरा से चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा विकास कुमार ने प्रचार वाहनों को रवाना किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी और पराविधिक स्वयंसेवक मौजूद रहे। प्रचार वाहनों के माध्यम से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अपर जिला जज अजय पाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे सूर्यभान कुमार वर्मा, श्रीमती अनीता सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी और लीगल एड डिफेन्स काउंसिल के सदस्य उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार पूरे जनपद में किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक वादकारियों को इसका लाभ मिल सके।
वादकारियों से लोक अदालत में पहुंचने की अपील
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनीता सिंह ने जनमानस से अपील की है कि 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर मामले का निस्तारण कराएं।


