•BSA रतन कीर्ति के निर्देश—जन्मतिथि दर्ज करने में बरतें सावधानी, प्रमाण न होने पर अभिभावक की लिखित घोषणा के आधार पर भी होगा प्रवेश
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक में बच्चों के प्रवेश को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि जन्मतिथि दर्ज करने की प्रक्रिया में अब विशेष सावधानी बरती जाए।
BSA रतन कीर्ति ने कहा कि छात्र के प्रथम प्रवेश के समय जन्मतिथि को केवल औपचारिक प्रक्रिया मानकर दर्ज न किया जाए। प्रमाणित अभिलेखों के आधार पर ही जन्मतिथि रिकॉर्ड में दर्ज की जाएगी और यही जन्मतिथि बच्चे के पूरे शैक्षिक जीवन का आधार बनेगी।
उन्होंने बताया कि यदि जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है तो अस्पताल का रिकॉर्ड, ANM पंजिका, आंगनबाड़ी अभिलेख, ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड या माता-पिता के शपथ पत्र के आधार पर भी प्रवेश दिया जाएगा, प्रवेश किसी भी हालत में नहीं रोका जाएगा।


