•जिलाधिकारी प्रतिनिधि, वन विभाग व उद्यान विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान, रोटरी की सभी इकाइयों ने निभाई सक्रिय भूमिका केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब संतकबीरनगर द्वारा शुक्रवार को सिद्ध स्थान चक पिहानी कुटी परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। “आओ वृक्ष लगाएं, धरा बचाएं” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 पौधों का रोपण कर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रोटरी क्लब संतकबीरनगर के…
Author: P.K. Rastogi
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के राजभाषा विभाग की ओर से शुक्रवार को बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केंद्र (एमएसटीसी), गोरखपुर में हिंदी क्विज एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। हिंदी के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी क्विज प्रतियोगिता में कुल 47 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि हिंदी वाक् प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रकार दोनों प्रतियोगिताओं में कुल 70 अधिकारियों और कर्मचारियों की सहभागिता रही। पूर्वोत्तर रेलवे की क्षेत्रीय रेल स्तर की इन प्रतियोगिताओं में प्रथम…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख/सीतापुर। हल्की बारिश ने ही मिश्रिख नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रपुर, वार्ड संख्या-21 में सड़क पर जलभराव होने से स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के बीच स्कूली बच्चों को आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने…
•ईओसी (EOC) से होगी वृक्षारोपण मॉनिटरिंग •”पेड़ लगाना ही नहीं, अपितु पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है”- जिलाधिकारी। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों की गहन समीक्षा बैठक हुई संपन्न। दिनांक 12 जुलाई 2026 को जनपद में होगा वृहद वृक्षारोपण। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आगामी 12 जुलाई 2026 को शासन द्वारा निर्धारित तिथि पर जनपद में ‘वृहद वृक्षारोपण’ का आयोजन किया जाएगा। इस वृहद आयोजन को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशानुसार 12 जुलाई को जनपद…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित उत्तर प्रदेश अन्तर्देशीय जलयान नियमावली-2026 के प्रारूप के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रस्तुतीकरण एवं विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जनपद स्तर पर प्रस्तावित नियमावली के विभिन्न प्रावधानों से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराना तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में सुझाव प्राप्त करना था। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के नाविकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया तथा अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए। बैठक में अन्तर्देशीय जल परिवहन, नौकायन संचालन, यात्री सुरक्षा, लाइसेंसिंग व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। छाता। आमजन एवं ई-स्टाम्प विक्रेताओं को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL) द्वारा बीते मंगलवार को छाता तहसील परिसर में ई-स्टाम्पिंग हेल्पडेस्क काउंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप निबंधक (SRO) श्री सुभाष चंद द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, मथुरा शाखा के शाखा प्रबंधक श्री कुंवर राणा रणवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही कंपनी के अधिकारी श्री नरेश कुमार एवं श्री अशोक कुमार, ई-स्टाम्प विक्रेता (E-Stamp Vendors) तथा अधिवक्तागण भी कार्यक्रम में मौजूद…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में समझौते की संभावनाएं तलाशने के उद्देश्य से आयोजित सुलहवार्ता विफल हो गई है। न्यायालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश पारित कर दिया। बताया गया कि मुस्लिम पक्ष को दो बार सुलहवार्ता में शामिल होने का अवसर दिए जाने के बावजूद उसका कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ। अब इस संबंध में तैयार पत्रावली सर्वोच्च न्यायालय भेजी जा सकती है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर मथुरा में विशेष लोक अदालत (सुलहवार्ता) का आयोजन किया गया था, जिसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण से संबंधित विशेष अनुमति…
रिपोर्ट: सौरभ पाठक। अलीगढ़। डी.एल.एड संयुक्त प्रशिक्षु संघ, जनपद अलीगढ़ ने शिक्षामित्रों के लिए हाल ही में घोषित मानदेय वृद्धि, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना तथा सामूहिक जीवन बीमा योजना का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। हालांकि, संगठन ने कहा कि केवल इन सुविधाओं से शिक्षामित्रों की मूल समस्याओं का समाधान नहीं होगा और उनके लिए स्थायी सेवा नियमावली व सम्मानजनक वेतन की व्यवस्था आवश्यक है। संघ के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान में शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपये कर दिया गया है, लेकिन बढ़ती महंगाई के दौर…
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सतर्कता विभाग की ओर से शुक्रवार को महाप्रबंधक सभाकक्ष ‘चैतन्य’ में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (इंजीनियरिंग) अजय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल में होने पर यह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी तुषार कान्त पाण्डेय ने श्री सिंह के उत्कृष्ट नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली तथा संगठन में पारदर्शिता और सतर्कता की संस्कृति को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने पूरे कार्यकाल में धैर्य, ईमानदारी और तथ्यपरक कार्यशैली के साथ…
👉 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व संबंधित खंड विकास अधिकारी को गो-आश्रय स्थलों का रूटीन निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज बघौली विकासखंड के गो-आश्रय स्थल शिवापार का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंशों के संरक्षण व गौशालाओं के सुचारू संचालन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया गया।गो-आश्रय स्थल शिवापार का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला में 68 गोवंश संरक्षित है। मौके पर 25 कुंतल भूसा व चोकर उपलब्ध पाया गया, साइलेज उपलब्ध नहीं था। मौके पर पाया गया कि पशुओं हेतु…

