केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। मा0 विधायक धनघटा गणेश चौहान जी एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। किसान दिवस के आयोजन पर आए हुए समस्त कृषकों, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कृषक संगठन के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उप कृषि निदेशक द्वारा पिछले बैठक की आख्या प्रस्तुत की गई एवं पिछली बैठक में हुई समस्याओं के समाधान के विषय में अवगत कराया गया। श्री राजेंद्र राय द्वारा पिछली बार शिकायत की गई थी उनके 10 कुंटल धान का भुगतान…
Author: P.K. Rastogi
•महराजगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद। महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तांत्रिक की हत्या कर शव छिपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद की गई है। अपर पुलिस महानिदेशक अशोक मुथा जैन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चनप्पा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी राघवेन्द्र सिंह उर्फ जेलर निवासी सहजनवां, गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार…
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी बस्ती के नव नियुक्त मण्डल प्रभारियों द्वारा अपने-अपने प्रभार वाले मण्डलों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में आवश्यक करणीय कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बूथ सत्यापन, बूथ कार्यसमिति गठन, शक्ति केन्द्र बैठकों की तैयारी तथा “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता और सुदृढ़ संगठनात्मक संरचना है। उन्होंने सभी मण्डल प्रभारियों एवं मण्डल अध्यक्षों से अपेक्षा की कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व को समयबद्ध एवं गंभीरता के…
•मैजिक शो, रेन डांस और एडवेंचर एक्टिविटी बने आकर्षण का केंद्र — के. के. मिश्रा, संवाददाता। विद्यालय के संस्थापक निदेशक उदय राज तिवारी, प्रबंधक अंकित राज तिवारी तथा प्रधानाचार्य बसंत कुमार सेनापति ने समर कैम्प में आयोजित गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को अनुशासन एवं सावधानी के साथ सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग की प्रशंसा की। समर कैम्प में विद्यार्थियों के लिए कई साहसिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।…
के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का कैम्प बघौली ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग, द्वारा विस्तृत विवरण देते हुए अवगत कराया गया कि योजना के प्रथम चरण में रु. 5.00 लाख तक की परियोजनाओं हेतु 04 वर्षाें तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त तथा कोलेटरल गारन्टी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जो परियोजना ऋण के साथ मुक्त किया जायेगा। योजना की…
•सेवाइचपार, धरमसिंघवा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा कार्यक्रम। के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। मा० न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मेंहदावल श्री चन्दन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई 2026 को तहसील मेंहदावल क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय भवन, सेवाइचपार, धरमसिंघवा में सचल ग्राम न्यायालय (मोबाइल विलेज कोर्ट) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि सचल ग्राम न्यायालय एक ऐसा न्यायिक एवं जनसेवा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गांवों में पहुंचकर लोगों…
•मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग। मिश्रिख, सीतापुर। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाए जाने एवं अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव को सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि जिन अधिवक्ताओं के चैंबर हटाए गए हैं, उनके लिए शीघ्र वैकल्पिक चैंबर भवन का निर्माण कराया जाए। साथ ही लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान…
•डिजिटल सुरक्षा, एआई और ‘कवच’ तकनीक पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार विजयदूत न्यूज़ ब्यूरो। गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सिगनल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा सोमवार को ‘विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस-2026’ के अवसर पर गोरखपुर स्थित विभागीय सभा कक्ष ‘मंथन’ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “डिजिटल लाइफलाइन्सः एक जुड़ी हुई दुनिया में लचीलेपन को सुदृढ़ बनाना” रहा। संगोष्ठी का शुभारंभ प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर मुरारी लाल मकवाना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य सिगनल इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य संचार इंजीनियर विराट गुप्ता, आईटीएम गीडा के निदेशक, एफआईई एवं आईईआई गोरखपुर…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। सोमवार को जिला मौर्य कल्याण समिति सीतापुर के तत्वावधान में मुस्कान गेस्ट हाउस में मेधावी छात्र एवं छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ से पधारे प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. परमात्मा मौर्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएमपी डिग्री कॉलेज सीतापुर के असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश कुमार मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मौर्य कल्याण समिति के महासचिव दिनेश कुमार सिंह मौर्य ने किया। इस अवसर अध्यक्ष विष्णु कुमार मौर्य,…
•कुदरहा ब्लॉक के शिक्षकों ने विदाई समारोह में जताया सम्मान और आत्मीयता। कुदरहा, बस्ती। न्याय पंचायत बानपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानपुर परिसर में कुदरहा ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सी.पी. गोंड के सेवानिवृत्ति पूर्व सम्मान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन न्याय पंचायत बानपुर के समस्त शिक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग से जुड़े लोग उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सी.पी. गोंड द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इससे पूर्व…

