Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•गहरे पानी में बिगड़ा संतुलन, गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला शव सहजनवां। सहजनवां थाना क्षेत्र के कसरवल स्थित आमी नदी में रविवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घघसरा बाजार निवासी रविशंकर शुक्ल (30) पुत्र कृष्ण देव…

Read More

महराजगंज। आगामी बकरीद त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोठीभार पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल एवं थाना अध्यक्ष कोठीभार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सिसवा बाजार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।…

Read More

सहजनवा। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैना में बच्चों के विवाद को लेकर विवादित पक्ष ने एक दंपति पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल राम अवतार पुत्र बैजनाथ और उनकी पत्नी सुगवन्ता देवी की तहरीर पर पुलिस ने विनोद (पुत्र तिलकधारी), इन्द्र बहादुर और राजकुमार (पुत्र बैजनाथ) के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त तहरीर में पीड़ित राम अवतार ने बताया कि घटना 19 मई की शाम लगभग सात बजे हुई। बच्चों के किसी छोटे-मोटे विवाद के चलते आरोपियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को…

Read More

•पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी सहजनवा। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने से आहत होकर जहर खाने का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान युवती की मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता उदयभान चौहान निवासी बैजलपुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री बचपन से अपने ननिहाल ग्राम गनौरी में रहती थी। लगभग…

Read More

सहजनवा। क्षेत्र में हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिगही में एक महिला और उनके दोनों बच्चों पर कथित रूप से हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता धर्मिता देवी पत्नी पंचम की तहरीर पर पुलिस ने राम हरख पुत्र स्व. खदेरु व उनके दोनों पुत्र शैलेश और शैलेन्द्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि घटना 16 मई की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई। उन्होंने कहा कि कोई कमेंट करने पर राम हरख अपने दोनों पुत्रों के…

Read More

सहजनवा के गीडा सेक्टर-13 विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कर्मियों की बढ़ी जिम्मेदारी सहजनवा। भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण विद्युत उपकेंद्रों पर लगे ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्म हो रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। स्थिति से निपटने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मरों पर लगातार पानी डालकर उन्हें ठंडा करने में जुटे हैं। सहजनवा क्षेत्र के गीडा सेक्टर-13 स्थित विद्युत उपकेंद्र पर इन दिनों बिजली कर्मी टुल्लू पंप और पाइप की मदद से ट्रांसफार्मरों पर पानी डाल रहे हैं, ताकि ट्रांसफार्मर…

Read More

•तीन उर्वरक लाइसेंस निलंबित, नौ विक्रेताओं को नोटिस जारी। मथुरा। जनपद मथुरा में इस वर्ष यूरिया उर्वरक की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में भारी बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के बाद कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर अधिक यूरिया बिक्री करने वाले उर्वरक विक्रेताओं की जांच कर तीन उर्वरक लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि नौ सहकारी समितियों एवं निजी बिक्री केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कृषि विभाग के अनुसार 01 अप्रैल 2026 से 22 मई 2026 तक जनपद में कुल 3510 मीट्रिक टन…

Read More

22 मई से 20 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण एवं गणना अभियान मथुरा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस) का कार्य जनपद में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान का विस्तृत विवरण संकलित कर रहे हैं। सर्वेक्षण के दौरान मकानों की नंबरिंग, भवन की स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का संकलन किया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पर हुआ जनगणना कार्य इसी क्रम में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि…

Read More

•जिलाधिकारी आवास की भी हुई गणना, नागरिकों से सहयोग की अपील। मथुरा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जनपद में तेजी से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसके तहत नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान का विस्तृत विवरण संकलित करेंगे। इस चरण में मकानों की नंबरिंग, भवन की स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का संकलन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जनगणना सहायक रूबी गौड़ एवं सुपरवाइजर अनिल कुमार द्वारा जिलाधिकारी आवास पर जनगणना एवं गणना का कार्य संपन्न…

Read More

रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। सीतापुर। जनपद के तीर्थक्षेत्र मिश्रिख स्थित मेला मैदान (शेषनाथ मंदिर) के पास कराए जा रहे बाउंड्रीवाल निर्माण के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाले मिश्रिख मेले के स्वरूप को प्रभावित न होने दिया जाए और निर्माण कार्य पर पुनर्विचार किया जाए। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों का कहना था कि मेला मैदान क्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है तथा वर्षों से यहां पारंपरिक मेले का आयोजन होता आ रहा है। बाउंड्रीवाल निर्माण से मेले…

Read More