रिपोर्ट: राहुल मिश्रा(संवाददाता) मिश्रित, सीतापुर। सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गठित रोगी कल्याण समिति यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केवल कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है। मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं भी धरातल पर दिखाई नहीं दे रही हैं। शासन द्वारा अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए चाय, नाश्ता, दूध, ब्रेड सहित दोपहर एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था का स्पष्ट प्रावधान किया गया है, लेकिन मिश्रित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती सामान्य मरीज इन सुविधाओं से पूरी तरह वंचित हैं। हालांकि प्रसूताओं को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत…
Author: P.K. Rastogi
•तापमान 40 डिग्री पार, स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ीं; मानसून का इंतजार कुदरहा। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले नौतपा का असर इन दिनों कुदरहा विकास क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर ढंककर और पानी की बोतल साथ लेकर निकल रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नौतपा वह नौ दिन होते हैं, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है और…
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बकरीद सहित आगामी पर्वों के मद्देनजर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुरूप मनाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग शासन द्वारा निर्धारित नियमों और गाइडलाइंस का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के गैर परंपरागत आयोजन से बचें। उन्होंने आयोजकों को प्रशासन द्वारा तय रूट चार्ट और समय-सारिणी का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व हमारी परंपरा…
•नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण, तीन मोबाइल फोन बरामद महराजगंज। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। क्या था पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार,…
•सेमरहवा बाबा मंदिर के पास मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी सहजनवा। गीडा थाना क्षेत्र के भरसाँड़ स्थित सेमरहवा बाबा मंदिर के पास सोमवार को आमी नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने सुबह नदी किनारे शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र…
•प्रतिकर वितरण एवं आरओबी निर्माण में आ रही समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश के.के. मिश्रा, संवाददाता संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में खलीलाबाद-बांसी नई रेल लाइन परियोजना से प्रभावित भूमि के प्रतिकर वितरण एवं परियोजना कार्य में आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने परियोजना कार्य में उत्पन्न हो रही बाधाओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अवशेष गाटाओं एवं भूमियों के अंश निर्धारण तथा लंबित प्रतिकर भुगतान…
विजयदूत न्यूज़ ब्यूरो। गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीएफ ने ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त दो दलालों को गिरफ्तार किया है, जबकि लावारिस हालत में मिले दो युवकों को सुरक्षित परिजनों और चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया। आरपीएफ कासगंज एवं अपराध आसूचना शाखा इज्जतनगर की संयुक्त टीम ने 24 मई को निगरानी अभियान के दौरान थाना सोरों क्षेत्र के मल्हार नगर निवासी एक व्यक्ति को 40 अवैध ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को 7-कालिदास मार्ग स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और युवाओं ने भाग लेकर अपनी समस्याएं उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। जनता दर्शन के दौरान लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली-पानी, पुलिस कार्रवाई, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ी समस्याएं उठाईं। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए…
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) ने अपने विभिन्न वितरण क्षेत्रों और कार्यालयों में कार्यरत निलंबित कर्मचारियों का विवरण तलब किया है। इस संबंध में निगम मुख्यालय, गोखले मार्ग, लखनऊ से अधिशासी अभियंता (मानव संसाधन प्रबंधन) की ओर से पत्र जारी कर संबंधित मुख्य अभियंताओं और अधीक्षण अभियंताओं को आवश्यक सूचना निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जारी पत्र के अनुसार, निगम के अंतर्गत कार्यरत लिपिकीय कर्मचारियों और तकनीशियनों में से निलंबित कार्मिकों की जानकारी एकत्र की जा रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यालय के साथ-साथ क्षेत्राधीन कार्यालयों में कार्यरत निलंबित कर्मचारियों…
•1 जून 2026 से लागू होगी योजना, स्मार्ट कार्ड के जरिए मिलेगा लाभ कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए राज्य की सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। राज्य परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह योजना 1 जून 2026 से पूरे राज्य में लागू होगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा सार्वजनिक परिवहन में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। नई व्यवस्था के तहत राज्य की किसी भी आयु वर्ग की महिला को सरकारी बसों में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा। सरकार…

