Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•शैक्षिक एवं अकादमिक सहयोग को मिलेगा नया विस्तार सहजनवां। स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सहजनवां एवं दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मध्य सोमवार को शैक्षिक एवं अकादमिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के अंतर्गत दोनों महाविद्यालय संयुक्त रूप से शैक्षिक गतिविधियों, शोध कार्यों, सेमिनार, कार्यशालाओं, व्याख्यानमालाओं, छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान कार्यक्रमों तथा कौशल विकास से संबंधित आयोजनों का संचालन करेंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार एवं शोध के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार पाल ने…

Read More

•संगठन की मजबूती एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन। सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित द्विदिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ग के छठे सत्र में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्र एवं…

Read More

महराजगंज। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद महराजगंज में डीजल एवं पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। जनपद के सभी पेट्रोल पम्पों पर ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में जनपद में प्रतिदिन लगभग 250 किलो लीटर डीजल एवं 200 किलो लीटर पेट्रोल की मांग एवं खपत रहती है। वर्तमान में जनपद के पेट्रोल पम्पों पर 929 किलो लीटर डीजल तथा 632 किलो लीटर पेट्रोल उपलब्ध है। हालांकि कुछ भ्रामक अफवाहों के कारण आमजन द्वारा आवश्यकता…

Read More

•इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम। अयोध्या/सहजनवा। सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम भीटी रावत में उस समय मातम छा गया, जब अयोध्या घूमने गए एक 19 वर्षीय युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत की खबर गांव पहुंची। मृतक की पहचान भीटी रावत निवासी रमेश कनौजिया के पुत्र आदित्य कनौजिया के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोस्तों के साथ गया था अयोध्या प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य कनौजिया सोमवार को अपने छह दोस्तों के साथ अयोध्या दर्शन एवं घूमने…

Read More

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में दो पूर्ति निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासन के महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन न करने, कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित न रहने तथा जनसुनवाई में लापरवाही बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में निर्देशित किया गया था कि सभी संबंधित अधिकारी प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित रहकर पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई सुनिश्चित करें, लेकिन संबंधित पूर्ति निरीक्षक अक्सर तहसील से अनुपस्थित पाए गए। इसके अतिरिक्त वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद पेट्रोल…

Read More

•महंगाई, बिजली कटौती, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग। सिद्धार्थनगर। जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ को सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्र में बढ़ती महंगाई, अघोषित बिजली कटौती, पेपर लीक, किसानों की समस्याएं, खाद और डीजल की उपलब्धता, घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी तथा नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताई गई।इस अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा…

Read More

•प्रथम चरण में मकानों एवं बुनियादी सुविधाओं का हो रहा सर्वेक्षण। मुरादाबाद। जनगणना की प्रक्रिया का पहला और बेहद महत्वपूर्ण चरण में देश के सभी भवनों, घरों और आवासों की व्यवस्थित सूची बनाई जा रही है। इसके तहत मकानों की संख्या तय करने के साथ-साथ मकानों की गुणवत्ता, वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं जैसे- शौचालय, पेयजल, बिजली और संपत्तियों का डेटा भी इकट्ठा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मूल जनसंख्या जनगणना के लिए एक ठोस आधार तैयार करना है, ताकि मुख्य गिनती के दौरान कोई भी परिवार या घर छूट न जाए। बुनियादी  इससे सरकार को यह पता चलता है…

Read More

•के.के. मिश्रा, संवाददाता संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति, पीएम विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सदस्य सचिव एवं उपायुक्त उद्योग द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत की गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त उद्योग ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार…

Read More

के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया है कि भारत की जनगणना 2027 में मकानों की गणना दिनॉक 22.05.2026 से दिनॉक 20.06.2026 के मध्य पूर्ण किया जाना है। उन्होंने बताया कि उक्त के क्रम में जनपद के शत प्रतिशत मकानों की गणना किए जाने हेतु समस्त चार्ज आफिसरों को निर्देशित कर दिया गया है कि समस्त चार्ज आफिसर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनगणना कार्य में लगें प्रगणकों, सुपरवाइजरों से मिलकर प्रक्रियागत समस्याओं, यदि कोई हो तो उसका निराकरण कराये तथा जनगणना के कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उक्त…

Read More

राहुल मिश्रा, जिला रिपोर्टर मिश्रिख, सीतापुर। मिश्रिख नगर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच हर घंटे हो रही बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन मिश्रिख क्षेत्र में…

Read More