•200 से अधिक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, विजेताओं को किया गया सम्मानित। गोरखपुर। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन एवं मेट्रोपोलिटन स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी शोभित मोहन दास तथा मेट्रोपोलिटन स्कूल के निदेशक श्रवण गंभीर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टेबल टेनिस केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और त्वरित निर्णय क्षमता…
Author: P.K. Rastogi
-रामायण की कहानियों को स्क्रैप मूर्तियों के माध्यम से मिलेगा नया स्वरूप।-इंटरैक्टिव इंस्टालेशन और कलात्मक चित्रों से जीवंत होंगी पौराणिक कथाएं। अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाई देने के लिए एक अनूठी पहल शुरू होने जा रही है। राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत रायबरेली राजमार्ग पर स्थित मऊशिवाला एमआरएफ सेंटर के समीप 17.72 करोड़ रुपये की लागत से लव-कुश पार्क का निर्माण किया जाएगा। यह पार्क श्कचरे से कलाश् थीम पर आधारित होगा, जिसमें रामायण की पौराणिक कथाओं को स्क्रैप धातु की मूर्तियों, कलात्मक चित्रों और इंटरैक्टिव इंस्टालेशन्स के माध्यम से जीवंत किया जाएगा।…
•गायघाट, कुदरहा, बनकटी और बहादुरपुर मार्ग पर सरकारी बसें चलाने की मांग बस्ती। कांग्रेस आरटीआई विभाग की जिला चेयरमैन सुमन यादव ‘गुड्डन’ ने परिवहन मंत्री एवं जिलाधिकारी से बस्ती मुख्यालय से गायघाट, कुदरहा, बनकटी और बहादुरपुर मार्ग पर परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू कराने की मांग की है। सुमन यादव ने कहा कि गायघाट, कुदरहा, बनकटी और बहादुरपुर नगर पंचायत क्षेत्र होने के बावजूद इन मार्गों पर परिवहन निगम की बस सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण स्थानीय नागरिकों को ब्लॉक मुख्यालय और अन्य प्रमुख स्थानों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया…
•कार्यकर्ताओं से जनहित योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान। बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के निर्देशन में रविवार को पिकौरा बक्स शक्ति केंद्र पर संयोजकों, केंद्र प्रभारियों, शक्ति केंद्र प्रवासियों, बूथ अध्यक्षों एवं “मन की बात” कार्यक्रम के बूथ प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को बूथ स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों को नियमित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं…
लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्वारा ऐशबाग और मैलानी रेलवे स्टेशनों पर ‘निशुल्क वाटर सर्विस–प्याऊ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के तहत स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों के साथ-साथ ट्रेनों में सफर कर रहे लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया, जिससे यात्रियों को गर्मी से काफी राहत मिली। यह कार्यक्रम पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा जिला आयुक्त गाइड डॉ. रंजना पाटनी के नेतृत्व…
लखनऊ। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही बिजली मांग के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को गर्मी के मौसम में बिजली संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए उत्पादन से लेकर वितरण तक सभी व्यवस्थाओं को पूरी क्षमता और सतर्कता के साथ संचालित किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बढ़ती बिजली आवश्यकता को देखते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने, ट्रांसमिशन नेटवर्क को और अधिक सुदृढ़ करने तथा फीडरवार…
•मरीजों ने लगाया निजी जांच केंद्रों पर भेजने और कमीशनखोरी का आरोप रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख, सीतापुर। सरकार जहां सरकारी अस्पतालों में बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, वहीं मिश्रिख स्थित महर्षि दधीचि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अव्यवस्थाओं और शिकायतों को लेकर चर्चा में है। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल में सुविधाओं की कमी तथा निजी जांच केंद्रों पर भेजे जाने के आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में कई जरूरी जांच सुविधाएं प्रभावित हैं। आरोप है कि एक्सरे मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसके चलते मरीजों को बाहर…
•300 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की सराहना रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। नगर पालिका परिषद सीतापुर की अध्यक्षा बहू नेहा अवस्थी के नेतृत्व में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य, ऐतिहासिक एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजकों के अनुसार यह उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित इस प्रकार का प्रेरणादायी समारोह रहा। समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना तथा उन्हें आगे…
महराजगंज। जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी खनन में लगे एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार, रविवार को नायब तहसीलदार निचलौल पीयूष जायसवाल एवं थानाध्यक्ष सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ ग्राम जगरौर पहुंचे, जहां ट्रैक्टर द्वारा अवैध मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर टीम ने जांच की और ट्रैक्टर चालक से वाहन एवं खनन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे,…
•108 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भजन-कीर्तन। मथुरा। श्री कृष्ण सेवा मंडल द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंडल के संरक्षक कन्हैया लाल अग्रवाल एवं अध्यक्ष अतुल शोरा वालों ने बताया कि कलश यात्रा अग्रवाटिका से भव्य रूप से प्रारंभ हुई। यात्रा में 108 महिलाओं ने सिर पर कलश एवं चुनरी धारण कर सामूहिक रूप से सहभागिता की। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते…

