Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

गोरखपुर।‌ सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरेडीह में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी की चारदीवारी आंधी-पानी के चलते धराशायी हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने चारदीवारी के पुनर्निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत गोरेडीह में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। टंकी परिसर की सुरक्षा के लिए चारों ओर चारदीवारी भी बनाई गई थी। सोमवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान करीब 50 मीटर लंबी चारदीवारी अचानक गिर गई। चारदीवारी ध्वस्त होने से परिसर खुला…

Read More

•जीजा पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप। गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर, देवर एवं ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पीड़िता ने अपने जीजा पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में करीना पत्नी हरिओम साहनी, निवासी हड़हा सोनबरसा ने बताया कि उसकी शादी 19 जून 2024 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हरिओम पुत्र रुदल निवासी हड़हा सोनबरसा के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रहने लगी।…

Read More

गोरखपुर। सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के भावी प्रधान प्रत्याशियों एवं जिला पंचायत पद के संभावित उम्मीदवारों ने अनंतपुर चौराहे पर बैठक कर सरकार द्वारा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने समय से पंचायत चुनाव कराए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डॉ. सईद बाबू रहबर ने कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और क्षेत्र में कई लोग पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे। ऐसे में सरकार द्वारा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने से चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ा आघात पहुंचा…

Read More

बस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को टाटा मोटर्स एसपी ऑटो व्हील्स गोटवा के सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में किया गया। इस अवसर पर “वर्तमान परिवेश में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों और उनके समाधान पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक अखिलेश दुबे, कैलाश नाथ दूबे, मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी तथा अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद जनपद…

Read More

मथुरा। बहुजन समाज पार्टी जनपद मथुरा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को टाउनशिप स्थित होटल विनायक पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, पूर्व एमएलसी एवं आगरा, कानपुर, चित्रकूट तथा झांसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी माननीय श्री जनाब नौशाद अली साहब जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके साथ आगरा मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी श्री सुशील भंडारी जी एवं श्री राम नरेश कर्दम जी भी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय श्री नौशाद अली साहब जी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी…

Read More

मथुरा। श्री कृष्ण सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्म लीला का भावपूर्ण वर्णन ब्रज भक्त रमाकांत गोस्वामी जी महाराज ने अपने श्रीमुख से किया। कथा स्थल पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालु “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” के जयघोष के साथ भक्ति में सराबोर नजर आए। ट्रस्ट के संरक्षक कन्हैयालाल अग्रवाल एवं अध्यक्ष अतुल शोरा वाला ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव लीला में ब्रज के सिद्ध संत श्री अक्षित लाडली शरण जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं प्रमुख व्यवसायी…

Read More

•अध्यक्ष जगत जायसवाल ने ईदगाहों पर साफ-सफाई व बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नगर क्षेत्र स्थित विभिन्न ईदगाहों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईदगाह परिसरों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा आसपास की स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा…

Read More

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के एसओएमसी, एसओइआईटी विभाग के 16 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित भारतीय कंपनी माई मनी मंत्रा ने अपने यहां अच्छे वेतनमान पर नौकरी देने के लिए चयनित किया है। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों के इस चयन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है। संस्कृति विवि के प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग विभाग के डाइरेक्टर सुबनोय ताल्लुकदार ने बताया कि कंपनी द्वारा त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के उपरांत संस्कृति विवि के एसओएमसी, एसओईआईटी के 16 छात्रों मोहित शुक्ला,गौरव कुमार, मनीष शर्मा, हेमेन्द्र प्रताप सिंह, कीर्ति कुमारी, जीतू सैनी, देवेन्द्र सिंह, प्रदीप निषाद, नागेश, मयंक वर्मा,…

Read More

•शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील, उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी — के. के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। आगामी पर्व बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र अंतर्गत मुसहरा गांव में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिकों एवं क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान डीएम एवं एसपी ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ…

Read More

•आवेदक ने अधिकारियों पर उत्पीड़न और पक्षपात का लगाया आरोप, एसडीआई नाथनगर भी सवालों के घेरे में संत कबीर नगर। जनपद के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नाथनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पुतसर निवासी अनिल प्रजापति ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल प्रजापति द्वारा गरीब बच्चों की शिक्षा के उद्देश्य से संचालित नवसृजित शिक्षण संस्थान “एडीवी इन्वेंशन एकेडमी” के लिए डिम्ड औपबंधिक (अस्थायी) मान्यता हेतु आवेदन किया गया था। आवेदक का कहना है कि विद्यालय संचालन के…

Read More