सीतापुर। ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। डीएम और एसपी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर…
Author: P.K. Rastogi
👉स्वास्थ्य योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग के दिये गये निर्देश। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।जिलाधिकारी द्वारा बैठक में जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा एजेंडा बिंदु सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति एवं लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति से अगवत कराया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ एवं चिकित्सा सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के…
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बुढ़वा टोला में गुरुवार को बहुभोज कार्यक्रम के दौरान टेंट लगाते समय एक युवक बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बुढ़वा टोला निवासी छट्टी लाल के घर बहुभोज का कार्यक्रम था, जहां टेंट लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान आदित्य विश्वकर्मा पुत्र रमेश विश्वकर्मा निवासी वार्ड नंबर-2 लोहिया नगर थाना कोठीभार टेंट लगाने के दौरान अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से उसके दोनों पैर गंभीर…
सिद्धार्थनगर। कोतवाली बांसी पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह कार्रवाई करते हुए 350 लीटर संदिग्ध डीजल के साथ एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। कार्रवाई बांसी-गोरखपुर मार्ग स्थित बुद्धा पेट्रोल पंप के पास की गई। पुलिस के अनुसार न्यू सोनालिका ट्रैक्टर के पीछे हाइड्रोलिक पर डीजल से भरा ड्रम बांधकर ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान टीम को करीब 350 लीटर डीजल बरामद हुआ। इसके बाद ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली बांसी लाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर खेसरहा थाना क्षेत्र के भूसेला गांव निवासी ग्राम प्रधान रूपनारायण यादव का है।…
•त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला। सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के भंड़रिया तिराहे से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की के परिजनों ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसपर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर के सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के भंड़रिया तिराहे से दबोच लिया। आरोपी युवक का सीएचसी सिरसिया में स्वास्थ्य…
मथुरा। देश में अमन-चैन, आपसी सौहार्द एवं सर्वधर्म समभाव की प्रतीक ईद-उल-अज़हा के पावन पर्व पर समाजवादी नेताओं ने एकता और भाईचारे की अनुपम मिसाल पेश की। समाजवादियों ने कहा कि ईद-उल-अज़हा कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश देती है। समाजवादी पार्टी की विचारधारा सदैव सभी के हितों की रक्षा एवं मानवीय मूल्यों की संवेदनाओं की रही है। हमारा संकल्प है कि नफरत की दीवारें गिराकर मोहब्बत के पुल बनाए जाएँ। ईदगाह पर मुस्लिम समाज ने भी समाजवादी नेताओं के इस स्नेहिल संदेश का गर्मजोशी से स्वागत किया। पर्व के मौके पर मथुरा की धरती से देश में शांति, समृद्धि…
मथुरा। स्वर्णकार समाज संगठन द्वारा चौरासी कोस परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा हेतु लगाए गए दो दिवसीय सेवा शिविर का समापन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। शिविर के माध्यम से परिक्रमार्थियों को ठंडे पानी की बोतलें, फ्रूटी, फल एवं मेवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अस्पताल हाथरस के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल वर्मा ने कहा कि चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सराहनीय व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने स्वर्णकार समाज संगठन द्वारा किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज…
महाराजगंज। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को त्याग, समर्पण और भाईचारे का पर्व ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने बारगाह-ए-इलाही में मुल्क की खुशहाली, तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। नगर क्षेत्र की मस्जिदिया टोला स्थित जामा मस्जिद ईदगाह, मदरसा अरबिया अतौररसूल, मीर शिकारी टोला स्थित मदरसा अरबिया इशातुल उलूम मस्जिद, बीजापार मस्जिद तथा जैनी छपरा की छोटी मस्जिद ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों…
मथुरा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, महानगर मथुरा द्वारा स्थानीय होटल में व्यापारी संगोष्ठी एवं प्रेरणा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के अनेक व्यापारी, पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वर्ष 1979 के ऐतिहासिक व्यापारी आंदोलन में शहीद हुए स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष एवं व्यापारी हितों के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री संजय चतुर्वेदी, संगठन मंत्री संजय अग्रवाल एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चिराग अग्रवाल मुख्य रूप…
महराजगंज। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के विशेष प्रयासों के चलते जनपद की नहरों में पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध हो गया है। सिंचाई विभाग द्वारा 25 मई 2026 से नहरों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है, जिससे धान समेत अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई को लेकर किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान में मधुबनी शाखा, महाराजगंज रजवाहा सहित करीब 50 नहरों में जल प्रवाह सुचारु रूप से संचालित किया जा…

