नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विनम्रता और क्षमाशीलता को लेकर संस्कृत सुभाषित शेयर किया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण हैं। इन गुणों के साथ ही आज देशवासी विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में निरंतर जुटे हैं। प्रधानमंत्री ने तेज: क्षमा धृति: शौचमद्रोहो नातिमानिता। भवन्ति सम्पदं दैवीमभिजातस्य भारत।। संस्कृत श्लोक भी साझा किया है।इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि तेजस्विता, क्षमाशीलता, अदम्य धैर्य, आचरण की पवित्रता, राष्ट्र के प्रति निष्कपट भाव तथा अहंकाररहित व्यक्तित्व ये सभी गुण दैवी संपदा…
Author: P.K. Rastogi
•आचार्य डॉ.राधेश्याम द्विवेदी विचार मंथन: अखण्ड भारत का तात्पर्य भारतीय उपमहाद्वीप के अविभाजित, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्वरूप से है, जिसकी सीमाएं प्राचीन काल में ईरान (हिंदुकुश पर्वतमाला) से लेकर म्यांमार (बर्मा) तक और तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक विस्तृत थीं। यह केवल एक राजनीतिक सीमा नहीं, बल्कि एक साझा सभ्यता का प्रतीक थी। इस स्वरूप में भारत और नेपाल दोनों सनातनी देश जाने पहचाने जाते थे। वैदिक और मौर्य काल में जम्बू द्वीप :- प्राचीन काल में इसे ‘आर्यावर्त’ और ‘जंबूद्वीप’ कहा जाता था। मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और चक्रवर्ती सम्राट अशोक के शासनकाल में यह साम्राज्य अपने सबसे बड़े…
•महंगे मैरिज हॉलों से मिलेगी मुक्ति: विधायक प्रदीप शुक्ला की पहल पर सांसद निधि से सहजनवा में बनेगा कल्याण मंडपम •सहजनवा में दिखेगी बड़े रिसॉर्ट जैसी भव्यता मामूली शुल्क पर गरीब बेटियों की शादियों के लिए शासन की बड़ी पहल सहजनवा(गोरखपुर)। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अपनी बेटियों की शादी को सम्मानजनक और भव्य तरीके से संपन्न कराना अब एक बड़ी राहत बनने जा रहा है। सहजनवा क्षेत्र के गरीब परिवारों को अब अपनी बहन-बेटियों के विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए महंगे मैरिज हॉलों, होटलों या रिसॉर्ट्स के भारी-भरकम खर्च से हमेशा के लिए निजात…
सहजनवा। राष्ट्रीय महत्व के कार्य ‘जनगणना’ को लेकर सहजनवा तहसील में तैनात प्रगणक गणनाकर्मी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। जैसे ही विद्यालयों में छुट्टियां घोषित हुईं, वैसे ही ड्यूटी से बचने के लिए कई शिक्षकों और प्रगणकों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्थिति यह है कि तहसील क्षेत्र में तैनात करीब 100 से अधिक प्रगणकों ने अभी तक मकानों की गणना का बुनियादी काम भी शुरू नहीं किया है। कर्मचारियों की इस घोर लापरवाही और कार्य से जी चुराने की प्रवृत्ति के कारण सहजनवा तहसील मकान गणना के मामले में पूरे जनपद में पिछड़कर पांचवें…
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोठीभार पुलिस ने फरार वारंटी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध के पर्यवेक्षण में 29 मई 2026 को थाना कोठीभार पुलिस टीम ने थाना कोठीभार में पंजीकृत मुकदमा संख्या 199/25 धारा 105 बीएनएस से संबंधित वांछित एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्त संजय हरिजन निवासी मिश्रौलिया टोला मोहनगढ़, थाना बृजमनगंज के विरुद्ध न्यायालय से प्राप्त उद्घोषणा के अनुपालन में उसके गांव व घर के आसपास मुनादी कराई। पुलिस टीम द्वारा उद्घोषणा…
सिद्धार्थनगर। जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति कम पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने आयुष्मान योजना के अन्तर्गत जिन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जा रहा है उनका वाल पेंटिंग मेडिकल कालेज, समस्त सीएचसी/पीएचसी पर कराने का निर्देश दिया। आयुष्मान कार्ड में प्रगति लाकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी…
सहजनवां(गोरखपुर)। तहसील क्षेत्र के दक्षिणांचल में सोमवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। बिजली उपकेंद्र अनन्तपुर हरपुर से महज आधा किलोमीटर दूर स्थित अनन्तपुर चौराहा की बस्ती में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। लंबे समय तक बिजली बहाल न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे घनश्याम चौरसिया ने आरोप लगाया कि विभाग ने क्षेत्र के अन्य स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन उनकी बस्ती की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने…
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय साख समिति (DCC) की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद का ऋण-जमा अनुपात (CD Ratio) मार्च 2026 में बढ़कर 69.58 प्रतिशत हो गया है, जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित 60 प्रतिशत के मानक से अधिक है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने…
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, उनके कारणों, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स तथा उन पर किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विगत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हुई मौतों की जानकारी ली। अप्रैल 2025 की तुलना में अप्रैल 2026 में सड़क दुर्घटनाओं में 40 प्रतिशत कमी आने पर उन्होंने संतोष जताया और अधिकारियों को आगामी महीनों में भी इस स्थिति को बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रखने…
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर “बारह साल विकास के विश्वास एवं जनकल्याण” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यशाला में विधायक राजा जयप्रताप सिंह एवं विधायक श्यामधनी राही, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने अपने संबोधन में कहा…

