मथुरा। मथुरा इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग की चपेट में आसपास के कई मकान भी आ गए, जिससे दीवारों में दरारें पड़ गईं और परिवार दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही मथुरा-वृंदावन विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल तुरंत मौके पर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने सर्वप्रथम प्रभावित मकान मालिक गिर्राज सिंह, प्रदीप सिंह, दीपक आदि से मिलकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। इसके बाद फैक्ट्री मालिक दिनेश खंडेलवाल से मुलाकात कर फैक्ट्री में हुए भारी नुकसान का भी निरीक्षण किया…
Author: P.K. Rastogi
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए ओटीडी सेल (वन ट्रिलियन डॉलर सेल) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के आर्थिक, औद्योगिक, कृषि एवं पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में बताया गया कि ओटीडी सेल द्वारा कृषि एवं औद्यानिक फसलों के उत्पादन…
अलीगढ़। अनुसंधान उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और शोध गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से मंगलायतन विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुसंधान परिषद (यूआरसी) की बैठक कुलपति सभागार में आयोजित की गई। अनुसंधान और विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने की। जिसमें शोध की गुणवत्ता, नवाचार और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि शोध संस्थान की रीढ़ होते हैं। उन्होंने शोध संस्कृति को मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण शोध को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक में पिछली बैठक की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा…
•इस पुनीत कार्य हेतु श्री शरद बिहारी, श्री शशि बाबू गौड़, श्री रवि भूषण गौड़ एवं श्री सुभाष गौड़ पुत्रगण श्री खिलन बिहारी गौड़ द्वारा भूमि की रजिस्ट्री तहसीलदार सदर के माध्यम से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी (देवता) के नाम निष्पादित किया गया है। •जंगल कट्टी मोहल्ला के भवन संख्या 265 जे०के०-68 (35 वर्ग मीटर) एवं भवन संख्या 266 जे०के०-119 (168.66 वर्ग मीटर) के स्वामी श्री शरद बिहारी, श्री शशि बाबू गौड़, श्री रवि भूषण गौड़ एवं श्री सुभाष गौड़ पुत्रगण श्री खिलन बिहारी गौड़ की कुल 203.66 वर्ग मीटर भूमि की रजिस्ट्री हुई है। •अब तक कुल 19…
मथुरा। श्री कृष्ण सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर सायं कालीन भजन संध्या जिसमे भजन सम्राट धीरज बावरा के भजनों की प्रस्तुति पर बृजवासी मंत्र मुग्ध हो गए। संरक्षक कन्हैयालाल अग्रवाल तथा अध्यक्ष अतुल शोरावाले ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कथा स्थल पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में गोबर से 25 फीट के गोवर्धन नाथ जी की छवि को धराया गया तथा छप्पन भोग धराए गए, ऐसा प्रतीत हो रहा था की गिर्राज धरण स्वयं कथा स्थल पर विराजमान है, सभी भक्तों ने परिक्रमा तथा विधिवत पूजन कर पुण्य लाभ कमाया। मुख्य व्यवस्थापक…
•वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान, कवियों ने बांधा समां आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जिला इकाई आगरा द्वारा संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला, खेरागढ़ में भव्य कवि सम्मेलन एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही भव्य, गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें दूर दराज से पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा श्रीमती मंजू भदौरिया द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता…
कुदरहा (बस्ती)। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलवारी में शुक्रवार को पीएम प्रणाम किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व से अवगत कराना तथा वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना था। गोष्ठी में कृभको सेवा केंद्र कलवारी के प्रभारी शिवम गुप्ता ने उपस्थित किसानों को मृदा परीक्षण की आवश्यकता और उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को खेत से मिट्टी का नमूना लेने की सही विधि भी बताई। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण के माध्यम से यह पता चलता है कि कृषि योग्य भूमि में आवश्यक…
File Photo
— के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। परिवहन विभाग के कर्मचारी से अभद्रता, हाथापाई तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में स्थानीय ठेकेदार हेमंत तिवारी समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जनहित एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की संस्तुति पर रोडवेज परिवहन विभाग द्वारा खलीलाबाद से वाराणसी तक एक बस का संचालन किया जा रहा है। यह बस खलीलाबाद से चलकर नाथनगर, मुखलिसपुर, धनघटा, बिडहरगंज, जहांगीरगंज, सिकंदरपुर, अतरौलिया और आजमगढ़ होते हुए वाराणसी पहुंचती है। बताया गया कि निर्धारित समय पर…
— शैलेंद्र कुमार, हरिद्वार (उत्तराखंड) हरिद्वार। हरकी पौड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब होटल गंगा बेसिन के सामने सड़क के बीचों-बीच एक विशाल पीपल का वृक्ष अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने के समय वहां मौजूद दो वृद्ध महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव दल पहुंचा और दोनों महिलाओं को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया। पेड़ गिरने के कारण हरकी पौड़ी मार्ग पर यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा और आवाजाही पूरी…

