Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

सहजनवा(गोरखपुर)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक आबकारी आयुक्त संतोष कुमार तथा आईजीएल के प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचआर एवं एडमिन हेड दशरथ मिश्रा ने की। अपने संबोधन में सहायक आबकारी आयुक्त ने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, बल्कि…

Read More

सहजनवा। अवैध खनन, ओवरलोडिंग और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सहजनवा तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बीते दिवस तहसील सभागार में पट्टा धारकों और डंपर चालकों के साथ आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) केशरी नंदन तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में दिन के समय खनन कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। खनन केवल रात्रि 10 बजे के बाद और स्वीकृत स्थलों पर ही किया जा सकेगा। एसडीएम ने कहा कि स्वीकृत रॉयल्टी क्षेत्र के बाहर खनन पाए जाने पर संबंधित पट्टा धारकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी बरसात…

Read More

मथुरा। जिले के प्रतिष्ठित के.एम. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के वरिष्ठ ऑर्थाेपेडिक सर्जन और विभागाध्यक्ष डॉ. हर्षित जैन के मार्गदर्शन में डॉक्टरों की टीम ने एक 76 वर्षीय बुजुर्ग का अत्यंत जटिल टोटल नी रिप्लेसमेंट (घुटना प्रत्यारोपण) ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर उन्हें घुटने के असहनीय दर्द से मुक्ति दिलाई है।केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी, कुलपति डा. एनसी प्रजापति, प्रो कुलपति डा. शरद अग्रवाल, एडीशन मेडीकल सुप्रीटेंट डा. नमित गौतम ने हड्डी रोग विभाग की चिकित्सकीय टीम को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी है। राधाकुण्ड…

Read More

•(विश्व तंबाकू निषेध दिवस विशेष – 31 मई 2026) लेखक – डॉ. प्रितम भि. गेडाम विचार मंथन: हमें अपने आसपास आसानी से प्राप्त होने वाला जहर है तंबाकू, हम सभी इसके बारे में, इससे होनेवाली जानलेवा बीमारियां और खतरों के बारे में अच्छे से जागरूक हैं। टीवी, अखबार और सोशल मीडिया पर तंबाकू के प्रति जागरूकता विज्ञापन देखते रहते हैं। साधारणतः अनपढ़ से लेकर उच्च शिक्षित तक, हर वर्ग, हर उम्र के लोग इसके नुकसान के बारे में जानते है, परंतु गंभीरता नहीं दिखाते, यही सबसे बड़ी समस्या है हमारे समाज कीं। हमारे आखों के सामने छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी…

Read More

•विधायक की शिकायत पर शासन सख्त, टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच लखनऊ/बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीदको लेकर उठे भ्रष्टाचार के आरोपों पर योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत और प्रारंभिक जांच में आरोप गंभीर पाए जाने के बाद प्रशिक्षण निदेशालय के सहायक निदेशक धीरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शासन ने उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करते हुए जांच अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है। मामले की शुरुआत हर्रैया विधायक अजय सिंह द्वारा मुख्यमंत्री…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जनपद के कोल्हुआ-बरेठी स्थित गोमती तट पर प्रस्तावित सेतु निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। भूमि पूजन कार्यक्रम में गोपामऊ विधानसभा के विधायक श्यामप्रकाश, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, ब्लॉक प्रमुख विजय भार्गव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सेतु निर्माण से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी…

Read More

सहजनवा। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के सराय चांदपार निवासी एक युवती ने कथित रूप से लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। मामले में युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सराय चांदपार निवासी किरन देवी पत्नी विनोद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री करिश्मा की सगाई कुछ समय पूर्व संतकबीरनगर जनपद के हरिहरपुर निवासी सूरज के साथ हुई थी। किसी कारणवश दोनों पक्षों के बीच सगाई टूट गई थी। आरोप है कि सगाई टूटने…

Read More

अभिनव अग्रवाल की रिपोर्ट लखनऊ। आगामी 1 से 9 जून तक सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आयोजित होने जा रही पूज्यपाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा के संबंध में शनिवार को विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर की अनुकृति पर आधारित कथा मंच के पोस्टर का विमोचन किया तथा आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। विधायक डा. नीरज बोरा ने बताया कि कथा प्रतिदिन सायं 5 से 8…

Read More

के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। आगामी 31 मई 2026 को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर कुल 2318 अभ्यर्थी दो पालियों में बीएड प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00…

Read More