Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका: सांसद तेजवीर सिंह चौधरी मथुरा। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) मथुरा के तत्वावधान में शनिवार को 200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन एक स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली 200 वर्षों के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में आयोजक एवं उपज जिलाध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रसून शुक्ला, उपज प्रदेश महामंत्री आनंद कर्ण, बलदेव ब्लॉक…

Read More

•अवकाश के दिनों में जनगणना, डीएलएड परीक्षा, टीजीटी परीक्षा, पुलिस भर्ती परीक्षा में ड्यूटी लगाने से भड़का माध्यमिक शिक्षक संघ। मुरादाबाद। अवकाश के दिनों में जनगणना, डीएलएड परीक्षा, टीजीटी परीक्षा, पुलिस भर्ती परीक्षा, बीएड परीक्षा में ड्यूटी लगाने से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेंद्र विमल ने कहा है कि हद हो गई है शिक्षक कर्मचारी नहीं मशीन हो गए हैं। अवकाश के दिनों में उन्हें एक दिन भी चैन से बैठने नहीं दिया जा रहा है। यही हाल रहा तो प्रदेश के शिक्षक मानसिक रूप से डिप्रेशन…

Read More

•बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महोली के निजी अस्पताल का नाम आया सामने। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर/बरेली। बच्चा चोरी कर बेचने के कथित मामले में बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सीतापुर जनपद के महोली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल से जुड़े डॉक्टर संजय विश्वास का नाम भी सामने आया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला महोली क्षेत्र के उरदौली स्थित स्वर्णलता मेमोरियल हॉस्पिटल एवं महिला प्रसूति केंद्र से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि नवजात शिशु की…

Read More

– पंचवटी शिव मंदिर परिसर में लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया था प्याऊ।- जनसूचना में कार्यादेश न होने का खुलासा, उठे सवाल। मगहर/संत कबीर नगर। संत कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली के निकट आमी नदी तट पर स्थित प्राचीन पंचवटी शिव मंदिर परिसर में नगर पंचायत द्वारा लगभग चार वर्ष पूर्व निर्मित कराया गया। पेयजल प्याऊ आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। टंकी और टोटी के अभाव में यह प्याऊ केवल शोपीस बनकर रह गया है, जबकि मंदिर और घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों तथा राहगीरों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार,…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख, सीतापुर। विश्व विख्यात तीर्थस्थल नैमिषारण्य स्थित चक्रतीर्थ के मुख्य द्वार पर गंदे नाले का पानी जमा होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि श्रद्धालुओं को कीचड़ और गंदगी के बीच से होकर दंडवत करते हुए तीर्थ में प्रवेश करना पड़ रहा है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है। चक्रतीर्थ जैसे पवित्र स्थल के प्रवेश द्वार पर जलभराव और गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को असुविधा के साथ-साथ दुर्गंध का भी सामना करना पड़ रहा…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों चल रही पवित्र चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और स्कूलों में छुट्टियां शुरू होने के कारण रिकॉर्डतोड़ संख्या में तीर्थ यात्री और पर्यटक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। इस भारी भीड़ की वजह से केदारनाथ और बदरीनाथ दोनों ही यात्रा रूटों पर गाड़ियों का चक्का जाम हो गया है। जोशीमठ से लेकर बदरीनाथ हाईवे तक कई किलोमीटर लंबा महाजाम लगा हुआ है, जिससे पैदल मार्ग से लेकर मुख्य हाईवे तक गाड़ियां रेंगने को मजबूर हैं।…

Read More

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए कथित हमले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पुलिस ने घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तपन मैती और आकाश नामक दो आरोपियों की पहचान होने की बात सामने आई है। सोनारपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ हंगामाजानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर क्षेत्र में अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले का मामला सामने आया है। घटना सोनारपुर क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां वे हाल में हुई चुनावी हिंसा में घायल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। बताया गया कि इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उन पर अंडे फेंके। स्थिति बिगड़ने पर धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें उनकी शर्ट फट गई। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था और हेलमेट होने के कारण उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। टीएमसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा करते…

Read More

•AI कैमरों से मिलेगी रियल टाइम निगरानी। प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को और पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम लागू करने की कवायद तेज हो गई है। शासन ने इसके लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी है। पिछले दो वर्षों में कंपनियों द्वारा निर्धारित बजट से लगभग दोगुनी राशि की मांग किए जाने के कारण टेंडर निरस्त करने पड़े थे। ऐसे में परिषद अब बजट बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंथन कर रही है। प्रदेश में यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त 28,530 विद्यालय हैं। इसमें…

Read More

•नौकरी का सपना दिखाकर युवक को बनाया शिकार, सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज सहजनवा। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक बेरोजगार युवक से 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाज ने युवक को फर्जी वीजा और हवाई टिकट थमाकर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर दस्तावेजों की जांच के दौरान पूरे मामले का खुलासा हो गया। ठगी का शिकार युवक अब न्याय की गुहार लगा रहा है, जबकि आरोपी फरार बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार सहजनवा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी प्रवीण गुप्ता पुत्र शिवनाथ…

Read More