•सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं, टीबी स्क्रीनिंग और उपचार व्यवस्था का लिया जायजा, अभियान को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश सहजनवा(गोरखपुर)। सहजनवा तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली अंतर्गत सोमवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर एवं 100 दिवसीय सघन टीबी-मुक्त भारत अभियान का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर डॉ. राजेश झा ने आंगनवाड़ी केंद्र अड़ीलापार (उपकेंद्र खरौला) तथा प्राथमिक विद्यालय देईपार (उपकेंद्र जैतपुर) पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवानंद मिश्रा भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने शिविर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था, स्वास्थ्य जांच, टीबी…
Author: P.K. Rastogi
👉 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन के बीच कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक मेहदावल एवं जिलाधिकारी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित। संत कबीर नगर। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जनपद में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव जी, मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी व जिलाधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में मेधावी छात्र – छात्राओं का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट…
सहजनवा(गोरखपुर)। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर सोमवार को पंचायत चुनाव संघर्ष समिति के बैनर तले सहजनवा तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में पंचायत प्रतिनिधियों, भावी प्रधान प्रत्याशियों, जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित उम्मीदवारों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान लोकतंत्र और पंचायत व्यवस्था के समर्थन में नारेबाजी करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन के माध्यम से सौंपा गया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त कर पंचायत चुनावों को आगे बढ़ाने का…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। सूफी संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली कबीर चौरा के निकट से होकर गुजरने वाली कबीर की अमिया के नाम से ऐतिहासिक आमी नदी के संरक्षण, सफाई एवं पुनर्जीवन देने की मनोनीत सभासदों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। जिला अधिकारी ने सभासदों को आमी नदी की सफाई का आश्वासन दिया। नगर पंचायत के मनोनीत सभासदगण गौरव निषाद एवं ई. अरूण गुप्ता ने कहा कि आमी नदी कभी क्षेत्र की जीवनदायिनी रही है। बड़े दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि कबीर की अमिया आज प्रदूषण,अतिक्रमण और उपेक्षा का…
के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। खलीलाबाद विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा में लगभग आठ महीने पूर्व निर्मित एमएलसी के बजट से सीसी सड़क का निर्माण किया गया। सड़क से जगह-जगह से उखड़ने लगी है। सड़क की गिट्टियां बाहर निकलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है। सेमरा गांव के निवासी राहुल चौरसिया,पवन कुमार चौरसिया, अवधेश कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि विधान परिषद सदस्य के कोटे से सीसी…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख-नैमिष विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रनियापुर में रविवार को अमर शहीद रामलखन यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए शहीद रामलखन यादव द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उपस्थित लोगों ने शहीद के सम्मान में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को नमन किया। इस…
•बूथ स्तर पर तैयारियों की निरन्तर समीक्षा करें पदाधिकारी- महेन्द्रनाथ यादव बस्ती। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर को जयंती पर याद किया गया। इसी क्रम में बस्ती सदर विधानसभा के बूथ स्तर के तैयारियों की समीक्षा की गई। सपा जिलाध्यक्ष और सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर, मालवा साम्राज्य की होलकर रानी थीं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में, मालवा की महारानी के रूप में, धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। आज वे…
•भुवनी काली मंदिर में आयोजित नवदिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बस्ती। सदर ब्लॉक क्षेत्र के भुवनी ग्राम सभा स्थित भुवनी काली मंदिर परिसर में आयोजित नवदिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन शनिवार को अयोध्या धाम से पधारीं कथा वाचिका पूनम किशोरी जी ने रावण वध प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा वाचिका ने कहा कि रामायण में रावण वध का प्रसंग बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि लंका युद्ध के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम के बाणों से रावण के सिर…
•विधायक विनय वर्मा की शिकायत के बाद डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम बनाई सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कटान रोधी कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने जांच समिति का गठन किया है। यह कार्रवाई शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई है। जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) करेंगे। समिति में उपायुक्त श्रम रोजगार संदीप सिंह तथा सहायक अभियंता, डीआरडीए अर्पित सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने समिति…
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल की उपस्थिति में रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। मथुरा -वृंदावन एवं गोवर्धन विधानसभा क्षेत्रों के 12 मंडलों में लगभग 910 बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना। इसके साथ ही भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता और तेज कर दी है। वृंदावन मंडल के विद्यापीठ शक्ति केंद्र स्थित बूथ संख्या-15 पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री…

