Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर युवक ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। कुदरहा(बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी एक युवक ने पुलिस चौकी कुदरहा के प्रभारी पर शिकायतकर्ता के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि बहन के साथ हुई मारपीट की शिकायत लेकर चौकी पहुंचने पर उसे ही कई घंटों तक चौकी में बैठाए रखा गया। परेवा निवासी पप्पू ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की थी। घटना की शिकायत लेकर…

Read More

सिद्धार्थनगर। जिले की साइबर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खाते में लगा नंबर बदलकर नया ATM कार्ड जनरेट कर धोखाधड़ी से यूपीआई बनाकर करीब 35 लाख/- रुपये फ्राड करने वाले अभियुक्त को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। श्याम सुन्दर तिवारी प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना मय टीम द्वारा सोमवार को ग्राम सेहुडा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर से मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 07/2024 धारा 419,420,467,468,471 भा0द0वि0 व 66(सी) 66 (डी) आईटी एक्ट मुकदमा में धोखाधड़ी कर लगभग 35,00,000 ( लगभग पैंतीस…

Read More

•लंबित परियोजनाओं, न्यायिक वादों और धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दी चेतावनी। गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में सीएमआईएस (CMIS) पोर्टल पर दर्ज परियोजनाओं की प्रगति, कार्यदक्षता और सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि रेड श्रेणी में दर्शाई गई परियोजनाओं का डाटा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं…

Read More

•गीडा में 207.96 करोड़ की 95 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास, जनसुविधाओं पर विशेष जोर गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3 जून को प्रस्तावित गोरखपुर दौरे की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने सभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों और जनसुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री गीडा औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवासीय परिसर एवं फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। इसके…

Read More

•गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद, बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को लेकर जताई प्रतिबद्धता गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में पदोन्नति के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजी) बने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अशोक मुथा जैन ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा नई जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर मार्गदर्शन भी लिया। गोरखनाथ मंदिर में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अशोक मुथा जैन को डीजी पद पर पदोन्नति मिलने की बधाई देते हुए उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री…

Read More

•पदोन्नति की घोषणा के बाद एडीजी कार्यालय में शुभकामनाओं का लगा तांता। गोरखपुर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुथा अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद पर पदोन्नत किए जाने की घोषणा के बाद पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही गोरखपुर स्थित एडीजी कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों का तांता लग गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. कोस्तुभ, ज्ञानेंद्र, निमिष पाटिल, सुधीर जायसवाल सहित कई अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी। अधिकारियों ने उनके नेतृत्व, प्रशासनिक…

Read More

रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। थाना गोविंदनगर क्षेत्र के सरस्वती कुंड स्थित एक टोंटी फैक्ट्री में बीती रात चोरों ने धावा बोलते हुए करीब पांच लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार सरस्वती कुंड क्षेत्र में स्थित अरविंद बंसल की टोंटी फैक्ट्री को चोरों ने निशाना बनाया। फैक्ट्री स्वामी के पुत्र शिवम बंसल ने बताया कि जब वह सुबह फैक्ट्री पहुंचे और मुख्य गेट खोलकर अंदर गए तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। गोदाम का कुंडा टूटा हुआ था और कार्यालय का ताला भी…

Read More

•डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल में आयोजित कार्यशाला में दृष्टि बाधित एवं बहुविकलांग बच्चों की समय पर पहचान और पुनर्वास पर दिया गया जोर रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, मथुरा शाखा द्वारा सोमवार को “दृष्टि बाधित एवं बहुविकलांगता वाले बच्चों (एमडीवीआई) की पहचान” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को ऐसे बच्चों की प्रारंभिक पहचान के लिए प्रशिक्षित करना था, जो दृष्टि बाधित होने के साथ अन्य शारीरिक या मानसिक चुनौतियों का भी सामना कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कुंवर नरेन्द्र…

Read More

के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में 03 व 04 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को सकुशल, सुचिता पूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक/टीजीटी की परीक्षा 03 व 04 जून 2026…

Read More

•मुख्यमंत्री प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का बढ़ाया गया उत्साह। बस्ती। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी उपस्थित जनों को दिखाया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के लिए सभागार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी कृत्तिका…

Read More