लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात अनेक प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों को पिछले दो महीनों से वेतन न मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पीसीएस (प्रोन्नत) अधिकारी संघ ने शासन को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संघ का कहना है कि नियुक्ति अनुभाग-11 द्वारा समय से वेतन पर्चियां जारी न किए जाने के कारण अप्रैल और मई माह का वेतन आहरित नहीं हो सका है, जिससे अधिकारियों को आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं…
Author: P.K. Rastogi
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) एवं उसकी सहयोगी विद्युत वितरण कंपनियों के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को महंगाई राहत में वृद्धि का लाभ मिलेगा। कॉरपोरेशन ने 1 जनवरी 2026 से पुनरीक्षित पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई राहत स्वीकृत कर दी है। इसके साथ ही महंगाई राहत की कुल दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है। यूपीपीसीएल के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन के वित्त विभाग द्वारा 21 मई 2026 को जारी शासनादेश के अनुरूप लिया गया है। राज्य सरकार ने…
•पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची; बेटा लापता प्रयागराज। कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका में हीवेट रोड चौराहे पर एक घर में पति-पत्नी और उनकी बेटी की लाश मिली। मकान पिछले दो दिनों से बंद था। वहां से बदबू आने पर पड़ोसियों ने 112 पर जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। पहले तो पिता और बेटी की लाश मिली। पास में ही उनकी पत्नी की भी लाश मिली। तीनों के सिर पर जख्म के गहरे घाव मिले। पुलिस ने जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कही है। डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने…
बस्ती। वर्ष 2007 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट और चोरी के एक चर्चित मामले में बस्ती की फास्ट ट्रैक कोर्ट विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) ने अपना फैसला सुनाया। इसमें दा आरोपियों को राहत मिल गई। विशेष सत्र परीक्षण संख्या 108/2008 में न्यायालय ने इम्तियाज उर्फ पियाजू पुत्र अब्दुल हमीद निवासी छपिया छितैना थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर तथा शमी उर्फ शम्मू पुत्र शौकत अली (दौरान मुकदमा उपशामित) निवासी टेमा रहमत थाना मुंडेरवा, जनपद संतकबीर नगर के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की सुनवाई पूरी करते हुए निर्णय दिया। मामला अपराध संख्या 284/2007 से संबंधित था, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 411…
•राधा गोविंद ब्रजमंडल के आयोजन में जुटे श्रद्धालु, धार्मिक माहौल से गूंजा क्षेत्र रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। छत्ता बाजार स्थित श्री गणेश जी मंदिर में मंगलवार को राधा गोविंद ब्रजमंडल के तत्वावधान में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का गुणगान किया तथा धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान राधा गोविंद ब्रजमंडल की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी एवं होली गेट भाजपा मंडल मंत्री तथा वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती ज्योति चतुर्वेदी ने भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति (रजिस्टर्ड), मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में प्रस्तावित 10 प्रतिशत वृद्धि के विरोध में आज जिला मुख्यालय पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार महंगाई बढ़ाने वाले फैसले लेकर जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही जनता पर…
सहजनवां। तहसील क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आया। करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार राकेश कन्नौजिया को ज्ञापन सौंपा और अवैध कब्जा हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के गाटा संख्या-214, जो राजस्व अभिलेखों में पोखरी के रूप में दर्ज है, के समीप स्थित सार्वजनिक रास्ते पर एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा जबरन पक्का निर्माण कराया जा रहा है। यह रास्ता पूरे गांव के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है,…
सहजनवा(गोरखपुर)। तहसील क्षेत्र के गोहटा गांव में आय प्रमाण पत्र की जांच करने गए एक लेखपाल पर मनबढ़ों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी लेखपाल पर जबरन कम वार्षिक आय की रिपोर्ट लगाने का दबाव बना रहे थे। घटना से आक्रोशित लेखपाल संघ ने तहसीलदार के नेतृत्व में सहजनवा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है। कम आय की रिपोर्ट लगाने का बना रहे थे दबाव मिली जानकारी के अनुसार, गोहटा गांव निवासी नीरज यादव…
कुदरहा(बस्ती)। स्थानीय थानाक्षेत्र में पुलिसिया सुस्ती का आलम यह है कि चोरों द्वारा ट्रॉली ले जाने का स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज सौंपने के 16 दिन बाद भी लालगंज पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया है और न ही चोरों का सुराग लगा पाई है। पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात और पुलिस के ढुलमुल रवैए से स्थानीय लोगों में भारी असुरक्षा का माहौल है। मामला लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा (बेलवरिया) का है। पीड़ित किसान दयाराम के मुताबिक, बीती 16 मई को उनकी बैंगनी रंग की ट्रॉली का पहिया खराब हो गया था।…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिकों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। विभाग में डिजिटल कामकाज और ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने के बाद भी कंप्यूटर और टाइपिंग में फिसड्डी साबित हो रहे बाबुओं (लिपिकों) के खिलाफ अब सीधी कार्रवाई की तैयारी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने एक आदेश जारी करते हुए सभी परिषदीय कनिष्ठ सहायकों को एक महीने का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। तय समय सीमा के भीतर कंप्यूटर संचालन और टाइपिंग स्पीड में सुधार न करने वाले कर्मियों को सीधे डिमोट (वर्तमान पद से निम्न पद पर…

