रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिले को नया प्रभारी मंत्री सौंप दिया है। हाल ही में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए मनोज पांडेय को सीतापुर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का दायित्व भी सौंपा गया है। मनोज पांडेय लंबे समय से ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं और प्रदेश की राजनीति में एक प्रभावशाली ब्राह्मण नेता के रूप में उनकी पहचान रही है। अपने राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक समझ के कारण उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी…
Author: P.K. Rastogi
•गांव में पूरे दिन दौड़ती रहती हैं राशन के चावल, बाजरा से लदी बिक्की। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सदर तहसील क्षेत्र के गांव तोस में सरकारी राशन की कथित कालाबाजारी को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव भदाल निवासी एक व्यक्ति द्वारा पिछले कई वर्षों से सरकारी राशन के चावल और बाजरे की अवैध खरीद-फरोख्त का कारोबार संचालित किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में संबंधित व्यक्ति को एक स्थान से हटाया गया था, लेकिन उसने गांव में एक स्कूल के पास गौशाला के पीछे कमरा किराये…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बुधवार को विकास खंड ऐलिया की ग्राम पंचायत कचनार स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं पोषण कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद एक महिला से बातचीत कर उसके शिशु के टीकाकरण की जानकारी ली तथा टीकाकरण पुस्तिका का अवलोकन करते हुए अपने समक्ष ही बच्चे का टीकाकरण भी कराया। जिलाधिकारी ने एचआरपी एवं अन्य अभिलेखों की जांच की, जिसमें कई त्रुटियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आईस बॉक्स सहित स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।…
•पीएनएम बैठक में महाप्रबंधक ने गिनाईं उपलब्धियां, यूनियन ने उठाए कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे। विजयदूत न्यूज़ ब्यूरो। गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर में बुधवार को महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के साथ स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में रेलवे प्रशासन और यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में वर्तमान में 45,530 कर्मचारी कार्यरत हैं। बढ़ती रेल सेवाओं, दोहरीकरण और तीसरी लाइन जैसी परियोजनाओं को देखते हुए वर्ष 2025 में 2,467 पदों की भर्ती…
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील मुख्यालय पर स्थित जेकेजे होटल के सभागार में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें जीएसटी करदाताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान करके उन्हें जागरूक किया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त खण्ड एक सौरभ बन्धु ने बताया कि शासन के निर्देश पर व्यपारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इसमें जीएसटी करदाताओं जीएसटी पोर्टल की तकनीकी बारीकियों,ई-इनवॉइसिंग,सुगम रिटर्न फाइलिंग,इनपुट टैक्स क्रेडिट तथा नियम 14 ए के नवीन प्रावधानों(जीएसटी 2.0) से व्यावहारिक रूप से अवगत कराया गया। इसके अलावा अपंजीकृत व्यापारियों हेतु एक विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन करके उनका पंजीकरण भी किया गया…
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 की अध्यक्षता में कालानमक चावल(बुद्धा राइस) किसान सम्मेलन का आयोजन विकास खण्ड बर्डपुर के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 ने उपस्थित कालानमक चावल के क्षेत्र में कार्य करने वाले एफपीओ, किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि जनपद का कालानमक चावल को एक जनपद एक उत्पाद में चयन किया गया है। जनपद के बर्डपुर में सबसे अधिक व सबसे अच्छा कालानमक चावल का उत्पादन होता है। कालानमक चावल को महात्मा बुद्ध के प्रसाद के रूप में जाना जाता है। कालानमक चावल का थाईलैंड,, सिंगापुर व अन्य देशों में मांग अधिक है। कालानमक चावल के…
•35 हजार से अधिक की नेपाली मुद्रा भी जब्त, लखनऊ की तरफ से आ रहे थे आरोपी। सहजनवा। गीडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गीडा पुलिस ने एक लग्जरी अर्टिगा कार से भारी मात्रा में अवैध शराब और नेपाली मुद्रा बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने मौके से तीन अंतरप्रांतीय तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ी गई शराब की खेप को तस्करी कर ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर बाघागाड़ा के पास चेकिंग…
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के साथ गोसदन मधवलिया का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट इकाई, गोबर गैस प्लांट, बीमार पशु शेड तथा हरे चारे की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खराब पड़े गोबर गैस प्लांट की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अप्रयुक्त पशु शेडों की मरम्मत कर उन्हें उपयोग में लाते हुए अधिक संख्या में गोवंशों को संरक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गोसदन को उसकी पूर्ण क्षमता के साथ…
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को चौक स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर एवं रामग्राम परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को मंदिर परिसर में सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर का भी निरीक्षण…
सहजनवा। तहसील क्षेत्र के पाली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन पर भाजपा नेता देवानंद शुक्ल ने उपभोक्ताओं से अवैध वसूली और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मुख्य अभियंता को शिकायती पत्र भेजकर लाइनमैन पर कारवाई की मांग भी की है। मुख्य अभियंता को भेजे गये शिकायती पत्र में भजपा ने आरोप लगाया गया है कि संविदा पर तैनात लाइनमैन व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति अत्यंत अभद्र है। बिजली संबंधी समस्या को लेकर उसके पास जाते हैं, वह अपशब्दों का प्रयोग करता है और धमकी देता है। नया कनेक्शन जोड़ने, मीटर बदलने या फॉल्ट ठीक करने के नाम पर वह…

